PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कल्लाजी वेद विद्यालय के नव प्रवेशी 41 बटुकों का उपनयन संस्कार समारोह आयोजित - Chittorgarh News

कल्लाजी वेद विद्यालय के नव प्रवेशी 41 बटुकों का उपनयन संस्कार समारोह आयोजित

SHARE:

Upanayan ceremony of 41 newly admitted students of Kallaji Ved Vidyalaya was organized

निंबाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निशुल्क आवसीय वेद विद्यालय में ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विशाल एवं भव्य यज्ञशाला में उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। जिसमें 41 नव प्रवेशी बटुको का वैदिक परंपरा अनुसार उपनयन संस्कार वेदपीठ के आचार्यो,वरिष्ठ बटुको के मंत्रोचार एवं बटुको के अभिवावको, परिजनों, वेदपीठ के न्यासियों, पदाधिकारियों एवं कल्याणभक्तों के सानिध्य में आयोजित यह समारोह प्राचीन कालीन ऋषि परंपरा का जीवंत उदाहरण दिखाई दिया। इस मौके पर बटुको का मुंडन संस्कार कर यज्ञ वेदी के समक्ष जब उपनयन संस्कार कराया गया तो यह मनोहारी दृश्य वैदिक परम्परा का ज्वलंत उदाहरण रूप में परिदृश्य प्रकट हुआ। इस दौरान बटुकों द्वारा उपनयन संस्कार के दौरान गुरु दक्षिणा के लिए अभिभावकों एवं बड़े लोगो से भिक्षाम देहि करते हुए विश्व विद्यालय के मुख्य आचार्य ठाकुर श्री कल्लाजी को नमन कर वैदिक परंपरा में निष्णांत ज्ञान प्राप्ति का आशीर्वाद लिया।

भव्य एवं विशाल आध्यात्मिक कल्याण महा पदयात्रा रविवार को : तैयारी अंतिम चरण पर

मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार श्री कल्लाजी वेदपीठ  के 20वें  कल्याण महाकुंभ के व्यापक जन जागरण के लिए 1 जून रविवार को कल्याणनगरी स्थित श्री कल्लाजी वेदपीठ से प्रातः सवा चार बजे ठाकुर जी के मंगला दर्शन के साथ भव्य एवं विशाल महापद यात्रा प्रारंभ होगी। जो प्रातः करीब 8 बजे नेहरू उद्यान पहुंचेगी। जहां पदयात्रियों का अल्पविश्राम के पश्चात लगभग 10 बजे नेहरू गार्डन से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की जाएगी। जो कलेक्ट्री चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड, सुभाष चौक, गोल प्याऊ, सदर बाजार, गांधी चौक, मिठाई बाजार और लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए पाडन पोल पहुंचेगी। जहां से पदयात्रा में शामिल हजारों कल्याण पैदल यात्रियों के साथ ही वेद विद्यालय के बटुक, वीर वीरांगना, कृष्णा शक्ति दल की माता बहने जब दुर्ग प्रवेश करेगी तो ऐसी अनुभूति होगी, तो मानो एक बार फिर चतुरंरांगिनी सेना दुर्ग पर कूच कर रही हो। ये सभी पदयात्री द्वितीय दरवाजे के बाद स्थित ठाकुर श्री कल्लाजी और जयमल जी की छतरी पर पूजा अर्चना एवं दर्शन कर स्काउट गाइड मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां भोजनोपरान्त पदयात्रियों को बसों द्वारा कल्याणनगरी के लिए रवाना किया जाएगा। इस महापदयात्रा का मुख्य आकर्षण जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी का सुसज्जित रथ होगा। कल्याण महापद यात्रा का पूरे मार्ग में लक्ष्मीपुरा, फाचर, मांगरोल, भावलिया, रावलिया, सतखंडा, शंभूपुरा, अरनिया पंथ, जालमपुरा, ओछड़ी के ग्रामीणों द्वारा रथ की पूजा के साथ पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा। वहीं शक्ति एवं भक्ति की पावन धरा पर प्रवेश के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा पग-पग पर पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

*महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज, नई पीढ़ी में आदर्शों का हो संचार: मुख्यमंत्री – Chittorgarh News*

महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज, नई पीढ़ी में आदर्शों का हो संचार: मुख्यमंत्री

*17 वर्ष पुराने विवाद नगरपालिका सरवाड़ पर लगाई 5 लाख रु की कॉस्ट – Chittorgarh News*

17 वर्ष पुराने विवाद नगरपालिका सरवाड़ पर लगाई 5 लाख रु की कॉस्ट

*महेश नवमी पर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता जारी – Chittorgarh News*

महेश नवमी पर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

*हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक – Chittorgarh News*

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *