PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 17 वर्ष पुराने विवाद नगरपालिका सरवाड़ पर लगाई 5 लाख रु की कॉस्ट - Chittorgarh News

17 वर्ष पुराने विवाद नगरपालिका सरवाड़ पर लगाई 5 लाख रु की कॉस्ट

SHARE:

17 साल पुराने विवाद मे हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच ने नगरपालिका फतेहनगर सनवाड़ पर लगाई 5 लाख की कॉस्ट एवं 45 दिन में खसरा न.1219 में से जमीन देने के दिए आदेश करोड़ो की जमीन है 17 साल बाद आया फैसला

चित्तौड़गढ़। राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की बैंच ने 17 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर नगरपालिका फतेहनगर सनवाड़ पर लगाई 5 लाख की कॉस्ट एवं 45 दिन में खसरा न.1219 मैसे जमीन देने के दिए आदेश जारी किया।
हाई कोर्ट अधिवक्ता कल्पतरू त्रिपाठी ने बताया कि अपीलार्थी राजकुमार कोठारी,शिवानी कोठारी एवं मयंक कोठारी की और से अधिवक्ता रवि भंसाली एवं अधिवक्ता कल्पतरु त्रिपाठी ने पैरवी की थी।

– यह हुआ आदेश

परिणामस्वरूप, यह अपील स्वीकार की जाती है और विद्वान एकल न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश को उस हद तक रद्द किया जाता है, जिस हद तक अपीलकर्ता आबादी भूमि के विनिर्देशन के संबंध में समान आकार की भूमि के आवंटन के हकदार हैं, जैसा कि उनके पत्रों (अनुलग्नक.10 और अनुलग्नक.11) में कहा गया है, अर्थात आवादी भूमि जो “सनवाड़ फतेहनगर रोड साइड” पर स्थित है। खसरा संख्या 1219 में आबादी भूमि के समतुल्य एक टुकड़े की उपलब्धता के आधार पर।विवादित नहीं है, लंबे समय से चले आ रहे विवाद, उत्पीड़न को ध्यान में रखते हुए जो अपीलकर्ताओं पर पड़ा है और वे वैकल्पिक भूमि के एक टुकड़े से वंचित रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद कि उन्होंने सार्वजनिक भावना से काम किया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि भूमि का आवंटन तुरंत हो, हम प्रतिवादी-नगर निगम बोर्ड को खसरा संख्या 1219 में खाली भूमि के समतुल्य टुकड़े को आवंटित करने का निर्देश देते हैं। आवंटन पत्र 45 दिनों के भीतर जारी किया जाएगा, किसी भी मामले में। प्रतिवादी संख्या 2 और 3 को भी अपीलकर्ताओं को उसी अवधि के भीतर 50 हज़ार रुपये का भुगतान करना होगा। अपील तदनुसार स्वीकार की जाती है और उपरोक्त वर्णित सीमा तक।

– यह था मामला

अधिवक्ता कल्पतरु त्रिपाठी जो कि हाई कोर्ट जोधपुर में कार्यरत है ने बताया कि सन 2008 में अपीलार्थी की जमीन खसरा न 1036 व 1037 ग्राम सनवाड़ में से 13237 स्क्वायर फीट जमीन नगरपालिका द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य के डॉक्टर के क्वार्टर निर्माण के लिए ली गई थी तथा अपीलार्थी को आश्वस्त किया की उनको आबादी भूमि फतेहनगर सनवाड़ रोड पर दी जाएगी। लेकिन जमीन सरेंडर करने के उपरांत नगरपालिका ने एक रेजोल्यूशन निकाल कर अपीलार्थी को जमीन देने से मना कर दिया।
तत्पश्चात् अपीलार्थी ने अधिवक्ता कल्पतरू त्रिपाठी के माध्यम से हाई कोर्ट में एक रीट पिटीशन न. 3782/2010 दायर की जिसमें हाई कोर्ट की एकल पीठ ने दिनांक 6/11/2023 को नगरपालिका को अपीलार्थी को आबादी जमीन देने का आदेश किया परन्तु उक्त आदेश में जमींन कहा दी जाएगी उसकी लोकेशन का उल्लेख नहीं होने की वजह से अपीलार्थी ने डिवीज़न बेंच में स्पेशल अपील रिट न. 1179/2024 दायर की जिसमे दिनांक 21/05/2025 को माननीय हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच ने स्पेशल अपील रिट को स्वीकार करते हुए नगरपालिका फतेहनगर सनवाड़ पर 5 लाख रुपयो की कॉस्ट लगाई एवं 45 दिन में खसरा न.1219 मैसे जमीन देने के दिए आदेश जारी किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *