बिरला कॉर्पोरेशन ने दिसंबर तिमाही में बिक्री में 7 फीसदी बढ़ोतरी के साथ बेहतर प्रदर्शन किया

SHARE:

Birla Corporation performs well in December quarter with 7% rise in sales 
चित्तौड़गढ। बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ने वर्ष के अंत में बाजार की स्थितियों में सुधार के साथ ही दिसंबर तिमाही में वॉल्यूम के हिसाब से साल-दर-साल 7 फीसदी की बिक्री वृद्धि दर्ज करने में मदद की। इसके साथ ही कंपनी ने आने वाली तिमाहियों में बेहतर ग्रोथ के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया है। बीती तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटिडा 263 करोड़ रुपये रहा, जो 36 फीसदी की क्रमिक ग्रोथ दर्शाता है। कंपनी के बेहतरीन प्रदर्शन का नेतृत्व चंदेरिया यूनिट ने किया, जिसे उत्तरी भारत में मांग और कीमतों में अधिक ग्रोथ का लाभ मिला। मध्य भारत के मुख्य बाजारों में, कंपनी ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी प्रीमियम पोजीशन बनाए रखी है। कंपनी की सहायक कंपनी, आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड के मुकुटबन प्लांट ने लगभग 20 फीसदी की क्रमिक मात्रा वृद्धि दर्ज की और खुद को सबसे कुशल सीमेंट प्लांट्स में से एक के रूप में स्थापित किया। यह अब कंपनी के संपूर्ण प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है। अपनी सहायक कंपनी आरसीसीपीएल के साथ, बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पास अब उत्तरी और मध्य भारत में सभी प्रमुख बाजारों में भौगोलिक रूप से अच्छी तरह से संतुलित और वितरित मैन्युफैक्चरिंग मौजूदगी है, जो इसे उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत में अपने प्रमुख और स्थापित बाजारों को निरंतर बिना किसी बाधा के सेवाएं प्रदान करने की सुविधा देता है। इस पूरे नेटवर्क को कंपनी की लॉन्गटर्म मैन्युफैक्चरिंग रणनीति के तहत योजनाबद्ध तौर पर तैयार किया गया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड सीमेंट बिक्री मात्रा के हिसाब से 7 फीसदी बढ़कर 4.5 मिलियन टन हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 4.2 एमटी थी, जो 92 फीसदी की क्षमता उपयोग को दर्शाता है। फिर भी, दिसंबर तिमाही के दौरान सीमेंट की बिक्री से कंपनी की रिएलाइजेशन 4,781 रुपये प्रति टन रही, जो महाराष्ट्र और मध्य भारत में कम कीमतों के कारण पिछले साल की तुलना में 9.5 फीसदी कम थी। फिर भी, यह 1.8 फीसदी की क्रमिक वृद्धि को दर्शाता है। कीमतों में मजबूती आनी शुरू हो गई है और बेहतर प्राप्ति से आने वाली तिमाहियों में अच्छी और स्वस्थ ग्रोथ को काफी बेहतर समर्थन मिलने की उम्मीद है।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*व्यवसाय वृद्धि के लिए दिवाली ऑफर की न्यूनतम ऋण ब्याज दरों को यथावत रखने का निर्णय – Chittorgarh News*

व्यवसाय वृद्धि के लिए दिवाली ऑफर की न्यूनतम ऋण ब्याज दरों को यथावत रखने का निर्णय

*कब्जे काश्त चली आ रही बिला नाम सरकारी भूमि पर भू माफियाओं की नजर, किसानों को कर रहे परेशान – Chittorgarh News*

कब्जे काश्त चली आ रही बिला नाम सरकारी भूमि पर भू माफियाओं की नजर, किसानों को कर रहे परेशान

*जि.प के वार्ड 22 के उपचुनाव में लिये किया नामांकन – Chittorgarh News*

जि.प के वार्ड 22 के उपचुनाव में लिये किया नामांकन

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें