हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जिले में संचालित शिक्षा संबल कायर्क्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़़। हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत् संचालित शिक्षा संबल कायर्क्रम के तहत़ जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं 17 प्रोजेक्ट स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन कर वतर्मान में किये जा रहे प्रयासों और भविष्य के सहयोग पर मंथन किया गया। मीटिंग में मुख्य जिला अधिकारी कायार्लय से अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक लीला चतुवर्ेदी, कायर्क्रम समन्वयक नफीज अहमद एवं 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मिलित हुए। शिक्षा संबल कायर्क्रम से वतर्मान में जिले के 16 गांवों के 17 राजकीय विद्यालयों में विज्ञान, अंग्रेजी एवं गणित विषयों में सहयोग करते हुए कक्षा 6 से 12 के 1477 विद्याथीर् लाभान्वित हो रहे है। अतिथियों को कायर्क्रम के तहत संचालित प्रयासों एवं उपलब्धियों से परिचित एवं बोडर् परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए आगामी योजनाओं से भी अवगत करवाया। बैठक में हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर टीम से सुन्दर राज नायडू, रुचिका चावला, मयंक दजीर् एवं तन्वी सचदेवा उपस्थित थे। कायर्क्रम की साझीदार संस्था विद्या भवन से अरुण कुमार, आशीष चैरड़िया, भवानी भट्ट एवं कायर्क्रम की फील्ड समन्वयक ज्योति जोशी ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने हिंदुस्तान जिंक एवं विद्या भवन के प्रयासों की सराहना करने के साथ ही अपने-अपने विद्यालयों की वस्तु स्थिति एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया। लीला चतुवर्ेदी ने उन विद्यालयों पर फोकस करने का सुझाव दिया जहाँ विषयाध्यापक नियुक्त नहीं है। माध्यमिक स्कूल कंथारिया से कनकमल जैन ने विद्याथिर्यों के ड्रॉप-आउट होने के मुद्दे पर ध्यान दिलाते हुए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने का सुझाव दिया। हिंदुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संभल कायर्क्रम शिक्षा पर केंद्रित सीएसआर पहल है, जो 2008 से संचालित है जो कि विद्या भवन सोसाइटी के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण छात्रों के बीच वैचारिक ज्ञान को मजबूत करना है, जिससे उनके सीखने के स्तर में सुधार हो सके।
यह खबरें भी पढ़ें…
*आजादी के 77 वर्ष बाद चित्तौड़गढ दुर्ग बना 77वें महाराणा के राजतिलक का साक्षी – Chittorgarh News*
आजादी के 77 वर्ष बाद चित्तौड़गढ दुर्ग बना 77वें महाराणा के राजतिलक का साक्षी
*बदलते शैक्षणिक परिद्रश्य में ई-कंटेन्ट का है बड़ा महत्वः राजकुमार शर्मा – Chittorgarh News*
बदलते शैक्षणिक परिद्रश्य में ई-कंटेन्ट का है बड़ा महत्वः राजकुमार शर्मा
*नारकोटिक्स का निरीक्षक व बिचौलिया रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार – Chittorgarh News*
नारकोटिक्स का निरीक्षक व बिचौलिया रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
*सज्जनों की संख्या धर्म को बढ़ाती है: आचार्य श्री सुनील सागर – Chittorgarh News*
*साढ़े 10 ग्राम एमडीएमए मोली पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






