One accused arrested with 10.5 grams of MDMA Molly powder

चित्तौड़गढ़। जिले के भादसोड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 10.47 ग्राम अवैध एमडीएमए मौली पाउडर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन मे लोकल एंव स्पेशल एक्ट एंव मादक पदार्थों की धरपकड कार्यवाही हेतु थानाधिकारी भादसोड़ा देवेन्द्र कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व मे हेड कानि. सुरेन्द्र सिंह, नारायण लाल, कानि. सुशील कुमार, रतन लाल, विरेन्द्र सिंह, मदन लाल, गजे सिंह व सुशीला के साथ थाना क्षेत्र में रात्री गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भादसौडा से मण्डफिया रोड पर एक सदिग्ध व्यक्ति पुलिस जीप को देखकर झाडियो मे खेतो की तरफ भागा, जिसको पुलिस जाप्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद घेरा देकर पकडा।
उसकी गतिविधि संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो कब्जे से 10.47 ग्राम अवैध एमडीएमए मौली पाउडर मिला। जिसे जब्त कर आरोपी सेगवा थाना मण्डफिया जिला चित्तौडगढ निवासी 29 वर्षीय अलताब हुसैन पुत्र सलीम मोहम्मद को गिरफ्तार कर भादसोड़ा थाने पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






