Avoided carrying a mobile phone to evade arrest and was living as a fugitive while working as a trailer driver in Gujarat…

History-sheeter and burglar with a ₹15,000 bounty on his head arrested.
चित्तौड़गढ़, 20 जून। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदेरिया थाना क्षेत्र के 15 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन देवीसिंह पड़िहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए उसने मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल तक बंद कर दिया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी गुजरात के मोरबी में ट्रेलर चालक के रूप में काम कर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर डीएसटी टीम ने खेरवाड़ा-गुजरात बॉर्डर क्षेत्र में निगरानी कर आरोपी को पकड़ लिया और पहचान व सत्यापन के बाद उसे चंदेरिया थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसटी प्रभारी निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में टीम गठित की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी देवीसिंह पड़िहार निवासी चौहानों का कंथारिया, थाना चंदेरिया का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती और विद्युत अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कुल 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी दर्जनों चोरी और नकबजनी की वारदातों में वांछित चल रहा था।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
पुलिस निरीक्षक जोधाराम, एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, अशोक, वीरेंद्र सहित डीएसटी टीम। सहयोगी टीम में एएसआई राजकुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल शिशपाल, सुरेश सुंडा, देवेंद्र, रामकेश और जगदीश शामिल रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
शिविरों में पात्र व्यक्तियों को मिले अधिकतम लाभ, किसी भी स्तर पर नहीं हो लापरवाही
खुली जेल से फरार उम्रकैदी 2 घंटे बाद मिला, पुलिस ने वापस भेजा जेल
आपके गांव में कब लगेगा ग्रामीण सेवा शिविर? पूरी सूची पढ़ें, जानें आपके पंचायत मुख्यालय की तारीख
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







