आपके गांव में कब लगेगा ग्रामीण सेवा शिविर? पूरी सूची पढ़ें, जानें आपके पंचायत मुख्यालय की तारीख

SHARE:

जिले में 296 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

आमजन को घर के निकट मिलेगी सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा

• 296 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

• सरकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

• मौके पर होगा समस्याओं का निस्तारण

• अपनी पंचायत की तारीख जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

 

आपके गांव में कब लगेगा ग्रामीण सेवा शिविर? पूरी सूची पढ़ें, जानें आपके पंचायत मुख्यालय की तारीख

चित्तौड़गढ़, 18 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ घर के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की 296 ग्राम पंचायतों में 18 जून से 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक न्याय, कृषि, पशुपालन, जलदाय, विद्युत, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके गांव या पंचायत मुख्यालय में शिविर कब लगेगा, तो नीचे दी गई सूची में अपनी पंचायत की तारीख देखें।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं, योजनाओं का लाभ एवं समस्याओं के त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर द्वारा जारी उपखण्डवार शिविर कैलेंडर के अनुसार जिले के विभिन्न पंचायत मुख्यालयों पर 18 जून से 15 जुलाई 2026 तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, जलदाय, विद्युत, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

ग्रामीण सेवा शिविरों का कार्यक्रम

🔹 18 जून – 12 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 19 जून – 14 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 22 जून – 13 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 23 जून – 15 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 24 जून – 13 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 25 जून – 13 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 29 जून – 11 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 30 जून – 14 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 1 जुलाई – 15 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 2 जुलाई – 14 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 3 जुलाई – 14 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 4 जुलाई – हथियाना ग्राम पंचायत में विशेष शिविर

🔹 6 जुलाई – 12 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 7 जुलाई – 15 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 8 जुलाई – 14 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 9 जुलाई – 12 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 10 जुलाई – 14 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 11 जुलाई – सिंहपुर ग्राम पंचायत में विशेष शिविर

🔹 13 जुलाई – 11 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 14 जुलाई – 14 ग्राम पंचायतों में शिविर

🔹 15 जुलाई – 13 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण के शिविर।

आपके गांव में कब लगेगा ग्रामीण सेवा शिविर? यहां देखें पूरी सूची

🔹 18 जून 2026 – सावा, नगरी, पारसोली, सुवाणिया, उण्डवा, दामाखेड़ा, टाई, उंखलिया, बारू, देवपुरा, लक्ष्मीपुरा एवं लोठियाना।

🔹 19 जून 2026 – ओछड़ी, सोनगर, बोलो का सांवता, बिछोर, खेड़ी, बांगेड़ाघाटा, बड़ावली, नन्नाणा, करजाली, आरणी, जवाहरनगर, अमीरामा, ईडरा एवं मण्डफिया।

🔹 22 जून 2026 – साड़ास, छापरी, उसरोल, सिंहाना, माधोपुर, नंदवाई, मरजीवी, कोटड़ीकलां, बस्सी, पिण्ड, मंगलवाड़, अरनियापंथ एवं घोसुण्डी।

🔹 23 जून 2026 – सोमरवालों का खेड़ा, चिकारड़ा, सेमलिया-पीला खेड़ा, निम्बोदा, मैलाना, नपावली, नपानिया, बूढ़, करूकड़ा, फलासिया, मेघपुरा, राजपुरा, कीरतपुरा, शंभुपुरा एवं बस्सी।

🔹 24 जून 2026 – तुम्बड़िया, भट्टोका, बामनिया, भूपालसागर, सांखली, जयनगर, मण्डेसरा, लसड़ावन, बड़ोली माधोसिंह, भालुण्डी, खरदेवला, बड़वाई एवं सामरी पाल।

🔹 25 जून 2026 – सुवाणिया, पाण्डोली स्टेशन, मण्डावरी, दौलतपुरा, अरनियाजोशी, अरनोदा, कांकरवा, पावली, कुशलगढ़, भाणुजा, नौगांवा, उदपुरा एवं सादी।

🔹 29 जून 2026 – बनाकियां कलां, भावलिया, सतखंडा, लालास, ऊंचा, धामंचा, लुहारिया, खेरमालिया एवं फलोदड़ा।

🔹 30 जून 2026 – चिकसी, अभयपुर, जोजरों का खेड़ा, कारूंडा, फलवा, लांगच, पटोलिया, डिण्डोली, रायपुरिया, बरखेड़ा, सुखवाड़ा, कुंथना, आरसीखेड़ा एवं आलोद।

🔹 1 जुलाई 2026 – सहनवा, नेतावलगढ़ पाछली, बड़ोलीघाटा, फाचर अहीरान, मण्डफिया, हिंगोरिया, पारी, आसावरा, बागुण्डा, सांगरिया, बिनायका, रेवाड़ा, चेंची, रेनखेड़ा एवं संगेसरा।

🔹 2 जुलाई 2026 – सेमलिया, अमरपुरा, बोरदा, देवरी, विजयपुर, आजोलियों का खेड़ा, बूल, अडाना, दोवनी, बबराणा, भालोटा की खेड़ी, मेघनिवास, रायता एवं शादी।

🔹 3 जुलाई 2026 – आवंलहेड़ा, खातीखेड़ा, मण्डलाचारण, मिण्डाना, नेगड़िया, नंगावली, चेनपुरिया, एकलिंगपुरा, आकोलाकलां, लेसवा, भगवानपुरा, निकुंभ एवं डेलवास।

🔹 4 जुलाई 2026 – हथियाना ग्राम पंचायत।

🔹 6 जुलाई 2026 – घोसुण्डा, केलझर, सोनियाणा, रोलिया, भूपालनगर, सोमी, ठुकराई, धावदकलां, जालखेड़ा, कनेरा, भाटोली ब्राह्मणान एवं करसाना।

🔹 7 जुलाई 2026 – सतपुड़ा, रोलाहेड़ा, गोवलिया, रूपाखेड़ी, निलोद, हरनाथपुरा, सवड़दा, बड़ोदिया, जलिया, बांगरेड़ामामादेव, भदेसर, बानसेन, बड़वल, बोहेड़ा एवं नाड़ाखेड़ा।

🔹 8 जुलाई 2026 – नेतावल महाराज, नारेला, चौगावड़ी, बालारड़ा, चौरकड़ी, धीरजी का खेड़ा, पीपलवास, बिलोट, भाटोली गुजरान, मरमी, अनोपपुरा, झरझनी, गुढाखेड़ा एवं पुनावली।

🔹 9 जुलाई 2026 – तुम्बड़िया, बड़ोदिया, कांटी, तुरकियाखुर्द, मूरला, उपरेड़ा, डोराई, भैंसरोड़गढ़, सणिता, केली, पारसोली एवं मोरवन।

🔹 10 जुलाई 2026 – ओडूंद, आंवलहेड़ा, पुठोली, चाकुड़ा, कानडखेड़ा, बावलास, सामरिया, तम्बोलिया, सरसी, नाहरगढ़, कंथारिया, कचुमरा, जरखाना एवं पीराना।

🔹 11 जुलाई 2026 – सिंहपुर ग्राम पंचायत।

🔹 13 जुलाई 2026 – कश्मोर, मानपुरा, सादी, धमाणा, ताणा, रूद, दुगार, गोपालपुरा, बिनोता, पायरी एवं भाटोली बागरियान।

🔹 14 जुलाई 2026 – धनेतकलां, सेमलपुरा, भीमगढ़, जाडाना, सुदरी, मुंगाना, गुंदली, बोराव, गोविंदपुरा, मांगरोल, कन्नौज, रेवलियाकलां, महुड़ा एवं रावतपुरा।

🔹 15 जुलाई 2026 – पाण्डोली, गंगरार, राशमी, खेरपुरा, धांगड़मऊकलां, श्रीपुरा, बाड़ी, करेडिया, भादसोड़ा, केवलपुरा, मुंझवा एवं डूंगला।

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

यह खबरें भी पढ़ें..

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment