12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: चित्तौड़गढ़ में 5 हजार से ज्यादा स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, ढाई लाख लोगों का लक्ष्य

Yoga practice events to be held across the district on the 12th International Yoga Day; preparations underway for events at over 5,000 locations.
चित्तौड़गढ़, 19 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिलेभर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर शुक्रवार को उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग कार्यालय चित्तौड़गढ़ में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक ने बताया कि योग दिवस पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत एवं उपखंड मुख्यालयों सहित विभिन्न राजकीय संस्थानों में योग कार्यक्रम होंगे। इनमें स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों, पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग सहित विभिन्न योग संस्थाओं की भागीदारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि योग संगम पोर्टल पर जिले में अब तक 4,300 से अधिक योग स्थलों का पंजीकरण हो चुका है, जो बढ़कर 5,000 से अधिक होने की संभावना है। जिलेभर में करीब ढाई लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है।
21 जून रविवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग संदेश एवं उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में सहायक निदेशक डॉ. लवकुश पाराशर, ब्लॉक योग नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह मंडलोई, योग गुरु सुरेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता






