नाकाबंदी देख भागी आई-20 कार, पुलिस ने टायर पंचर कर पकड़े तस्कर… 43 किलो डोडाचूरा बरामद

SHARE:

i20 car fled upon spotting the police blockade; police punctured the tires and apprehended the smugglers… 43 kg of poppy husk seized.

चित्तौड़गढ़, 20 जून। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में भदेसर थाना पुलिस द्वारा सोड़ावास-आवरी माता मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी।

भदेसर पुलिस ने जब्त किया डोडाचूरा और i20 कार।

 

इसी दौरान झाड़ोली की तरफ से कच्चे रास्ते से आ रही डार्क ब्लू कलर की आई-20 कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्रपाल ने स्टॉप स्टिक लगाकर कार का टायर पंचर कर दिया, इसके बावजूद चालक कार दौड़ाता रहा। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रुकवाया, जहां कार सवार दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान कार से तीन कट्टों में भरा 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने आरोपी अमीन खान पिता रशीद खान पठान (41) निवासी धामनिया थाना जावद (मध्यप्रदेश) और अर्जुन सिंह पिता दिनेश सिंह (28) निवासी खैरखेड़ा, लासूर थाना जावद (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है।

भदेसर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई टीम: थानाधिकारी विनोद मेनारिया, कांस्टेबल सुरेंद्रपाल, रतन सिंह, झाबरमल, नरेंद्र एवं मुरलीधर।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें