Demand for action against bird hunters and encroachers
चित्तौडग़ढ़। पक्षी विहार किशन करेरी क्षेत्र में जैव विविधता की रक्षा में लगे ग्रामीणों पर जानलेवा हमले की निष्पक्ष जांच झूठे केस की समीक्षा तथा अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पर्यावरण प्रेमियों, वन्य जीव प्रेमियों ने जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्राम किशन करेरी में स्थित पक्षी विहार तालाब एवं उससे जुड़ी चारागाह भूमि वन भूमि एवं जैव विविधता क्षेत्र का संरक्षण गत 12 वर्षों से ग्रीन अर्थ नेचुरल समिति, ग्रामवासी एवं स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है। यह क्षेत्र प्रवासी पक्षियों, स्थानीय पक्षियों, वन्यजीवों एवं औषधि वनस्पतियों का प्रमुख आश्रय स्थल है। ग्राम वासियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा इस क्षेत्र में शिकार और अतिक्रमण रोकने के प्रयास तथा जैविक संतुलन बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। लेकिन यह सेवा कुछ अवैध कब्जाधारी और शिकारियों को नागवार गुजरी। इसी के प्रतिशोध स्वरूप 23 जून को समिति के सदस्य रोजाना की तरह पक्षी विहार तालाब क्षेत्र की निगरानी पर निकले तब वहां पहले से घात लगाकर बैठे शिकारी और अतिक्रमियों ने पूर्व नियोजित तरीके से इन स्वयं सेवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में श्यामलाल गुर्जर और भेरू पुरोहित को गंभीर चोटें आई जिन्हें तत्काल उपचार हेतु उदयपुर रेफर किया गया। इस घटना की छोगालाल मीणा, तुलसीराम मीणा, हेमराज मीणा, शौकीन, भंवरलाल, छगनलाल आदि व्यक्तियों की नामजद प्राथमिकी पुलिस थाना डूंगला में दर्ज कराई गई। किंतु अब तक पुलिस द्वारा इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई अपितु पीड़ितों के खिलाफ ही झूठे आरोप लगाकर गंभीर धाराओं में कैस दर्ज करवा दिया।

इसी संदर्भ में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित हुए पर्यावरण प्रेमी एवं वन्य जीव प्रेमियों ने हमले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई, तालाब चारागाह वन भूमि एवं जैव विविधता क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने, दर्ज झूठे मामलों की स्वतंत्र समीक्षा कर निर्दाेष प्रकृति रक्षों को न्याय दिलवाने एवं प्राकृतिक संरक्षण में लगे स्वयंसेवकों को प्रशासनिक एवं कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के संदर्भ में जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किशन करेरी गांव से आए ग्रामीण, ग्रीन अर्थ नेचुरल समिति के सदस्य, पर्यावरण प्रेमी एवं वन्य जीव प्रेमी उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें…
बोलेरो की टक्कर से बाईक सवार भाभी-ननंद की मौत, चालक गंभीर घायल
शहर के थैला थड़ी वालों को रोजगार के लिए उचित स्थान मुहैया कराने की मांग
शेख़ समाज वेलफेयर सोसायटी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,प्रथम कार्यकारिणी गठित
दाधिच समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित
स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








