स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग

SHARE:

195 kg dodachura recovered from Swift car, one smuggler arrested, another absconding – had fired at police 

चित्तौड़गढ़, 26 जून। बेंगू थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 195.990 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की धरपकड़ को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिंह हिगड़ के निर्देशन और वृत्ताधिकारी बेगू अंजलि सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

https://youtube.com/shorts/gu6zSURHKfI?si=8R5cOXzdi1q6PMdc

थानाधिकारी बेंगू शिवलाल मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवराज व पुलिस टीम ने कोटा-चित्तौड़ हाईवे पर मेनाल यातायात पार्किंग के पास सुबह 9 बजे नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान कटूंदा-लाडपुरा की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया और कार को मेनाल के अंडरब्रिज के पास रोक दिया।

कार से दो व्यक्ति उतरे, जिनमें से एक ने पुलिस पर फायर कर दिया और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने जवाबी हवाई फायर करते हुए जान की सुरक्षा सुनिश्चित की और दूसरे आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश विश्नोई पुत्र सूरजाराम विश्नोई, निवासी मुकाम, थाना नोखा, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी दिनेश सारण पुत्र मानाराम सारण विश्नोई, निवासी निम्बड़ीयासर, थाना नोखा, जिला बीकानेर बताया जा रहा है। मौके से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल के खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

कार की तलाशी में कुल 11 बोरों में डोडाचूरा मिला, जिसका वजन 195.990 किलोग्राम निकला। पुलिस ने कार व मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है।

फरार आरोपी दिनेश सारण की तलाश जारी है। थाना बेंगू में NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें…

कार से 48 किलो अवैध डोडा चुरा बरामद

अखिल भारतीय आईपीएससी फुटबॉल टूर्नामेंट जारी

समुद्र की गहराई से विनाश का संकेत? केरल में मछुआरों के जाल में फंसी दुर्लभ ‘डूम्सडे ओ

चित्तौड़गढ़ में झमाझम बरसात से मौसम हुआ सुहाना 

विधायक आक्या की अनुशंसा पर बुंदी रोड पर 33/11 केवी सब स्टेशन को स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

क्या अमेरिकी बॉम्बर ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह  किया है?

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें