हरियाली के संग बंधा पारिवारिक स्नेह: जैन श्वेताम्बर ग्रुप ने मनाया सावन उत्सव

SHARE:

Family affection tied with greenery: Jain Shwetambara Group celebrated Sawan festival

चित्तौड़गढ़। सावन की हरियाली और उमंग के माहौल में अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप प्रताप द्वारा एक रंगारंग सावन उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक मिलन नहीं, बल्कि प्रकृति, भक्ति और पारिवारिक सौहार्द का अद्भुत संगम बना।

ग्रुप की रेखा गलुण्डिया ने बताया कि सावन केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भावनाओं और सौंदर्य का प्रतीक है। पेड़-पौधे जैसे जीवन से भर जाते हैं और धरती माँ एक नए श्रृंगार में सजी-धजी नजर आती है। इसी भावभूमि पर पारिवारिक मिलन का उद्देश्य साकार किया गया।

वनिता लोढ़ा ने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में ऐसे आयोजन परिवार के बीच आपसी प्रेम और एकजुटता को फिर से जीवंत करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कुमकुम मोली से स्वागत कर की गई। खास बात यह रही कि सभी महिलाएं पारंपरिक लहरिया परिधान में सजधज कर पहुंचीं, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया।

कार्यक्रम में मनोरंजन के अनेक आयोजन हुए, जिनका सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। अंत में अनिता भड़कत्या ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आशा पोखरना, दिव्या भड़कत्या, ऋतु पोखरना, दिशा पोखरना आदि मौजूद थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

महावीर जैन मंडल की वार्षिक आमसभा संपन्न

शहर के थैला थड़ी वालों को रोजगार के लिए उचित स्थान मुहैया कराने की मांग

शेख़ समाज वेलफेयर सोसायटी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,प्रथम कार्यकारिणी गठित

दाधिच समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

शहर में घुसे भालू का सफ़ल रेस्क्यू, वन्यजीव अभ्यारण में सुरक्षित छोड़ा

क्या सोनिया गांधी वापस नहीं कर रही जवाहरलाल नेहरू के इतिहासपरक पत्र?

बोलेरो की टक्कर से बाईक सवार भाभी-ननंद की मौत, चालक गंभीर घायल

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment