PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दाधिच समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित - Chittorgarh News

दाधिच समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान एवं दाधीच समाज चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आकाशवाणी रोड स्थित महर्षि दधीचि वाटिका में समारोह के रूप में आयोजित हुआ।

संस्थान के प्रवक्ता रजत भट्ट ने बताया कि महर्षि दधीचि सेवा संस्थान एवं दाधिच समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार इटोदिया सहित समाज की कार्यकारिणी शपथ लेकर पदभार ग्रहण कर समाज को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय मे सब एक होकर समाज में नवाचार कर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

इस समारोह में मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश पुरोहित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष संजय इटोदिया ने की एवं कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट, महेंद्र शर्मा, महासचिव दीपक तिवारी, भाजपा महामंत्री रघु शर्मा, गौरव त्यागी,वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश अरोड़ा मंचासीन रहे । इस दौरान भगवान श्री रूपनारायण जी एवं माँ दधिमती महारानी की तस्वीर पर मंचासीन अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम प्रारंभ किया ईश्वर वंदना खुशबू शर्मा ने की।

समाज को आगे बढ़ाने एवं नवाचार करने हेतु रामप्रसाद शर्मा, योग गुरु सुरेश शर्मा, बालकिशन व्यास, रविन्द्र भट्ट, अंजू दाधिच, रेखा दाधीच, शिव प्रकाश दाधिच सहित समाज के बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओ ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम में समाज की उन्नति एवम प्रगति हेतु अपने विचार प्रकट किए गए।

समाज के अध्यक्ष संजय इटोदिया की शपथ लेकर कहा कि मैं निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता रहूंगा एवं समाज जो कुरीतिया उसे दूर कर उन्नति के लिए सभी को साथ लेकर चलूंग,इसके साथ ही मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा समाज के सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पत्र बाटे गए एवं एक साथ शपथ दिलाई गई।

इस दौरान अखिल भारतीय दाधिच महासभा की महिला कार्यकारिणी की तरफ से सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया एवं अथर्वा ईपेपर के संपादक एवं समाज के संरक्षण यशवंत कोलिवाल द्वारा महर्षि दधीचि ऋषि एवं माँ दधिमति की विशालकाय तस्वीर समाज को भेंट की गई एवं एक्सीलेंस ग्रुप ऑफ चित्तौड़गढ़ द्वारा अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। समाज के सभी पुरुष व महिलाएं लगभग एक ही वेशभूषा में आए जिसमें पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र व महिला वर्ग में लाल चुनर पहन कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने किया पदभार कार्यक्रम में इटोदिया परिवार सहित दाधिच समाज चित्तौड़गढ़ के समस्त वरिष्ठ जन, महिलाएं, युवा,बच्चो सहित गणमान्य लोग भाग लिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

शहर में घुसे भालू का सफ़ल रेस्क्यू, वन्यजीव अभ्यारण में सुरक्षित छोड़ा

नो चंदी जुमेरात पर जियारत के लिए उमड़े जायरीन

सांवलियाजी मंदिर में अब तक 12.5 करोड़ रुपये की गिनती पूरी, तीसरे राउंड की तैयारी शुक्रवार से

 

सांवलियाजी के दरबार में चढ़ा भक्तों का आस्था भरा नजराना!
???? अब तक 12.5 करोड़ की गिनती हो चुकी, अगला राउंड शुक्रवार को।
???? मंडफिया, चित्तौड़गढ़
???? पूरी खबर पढ़ें:
???? www.chittorgarhnews.in (https://chittorgarhnews.in/archives/13893)

स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग

हिन्दुस्तान ज़िंक कार्यबल विविधता के साथ एलजीबीटीक्यूआईए कर्मचारियों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दाधिच समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह 28 जून को आयोजित होगा

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *