चित्तौड़गढ़ । जिले में 15 मई से 30 जून 2025 तक गुण नियंत्रध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् कृषि आदानों यथा बीज]उर्वरक] कीटनाशकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु गुण नियंत्रण अभियान के तहत् आज राजस्थान स्टेट सीड्स कार्पो. लि. चित्तौड़गढ़ का आकस्मिक निरीक्षण कर एवं मक्का बीज के 52 नमूने आहरित किये गये।
उप निदेशक उद्यान

डॉ. शंकर लाल जाट ने बताया कि राजस्थान स्टेट सीड्स कार्पो. लि. चित्तौड़गढ़ इकाई से राजस्थान के विभिन्न जिलों में मक्का बीज के मिनिकिटों की आपूर्ति की जानी है। कृषि आयुक्तालय से प्राप्त निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ संयत्र से आपूर्ति पूर्व गुणवत्ता की जांच हेतु मक्का बीज के शत् प्रतिशत नमूनें आहरण कर बीज परीक्षण प्रयोगशाला में भिजवाने है। जिसकी पालना में डॉ. जाट ने 12, उप निदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा पी.सी. वर्मा ने 10, मुकेश धाकड़ सहायक निदेशक मुख्यालय एवं रामजस खटीक कृषि अधिकारी ने 15- 15 एवं गोपाल लाल शर्मा कृषि अधिकारी ने 5 मम्का बीज के नमूनें आहरित कर जांच हेतु बीज परीक्षण प्रयोगशाला भिजवाये।
मौके पर अंशु चौधरी सहायक निदेशक कृषि, संयत्र प्रबंधक रामेश्वर लाल जाट एवं ज्योति प्रकाश सिरोया कृषि अधिकारी उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






