PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीण देवी देवताओं को कर रहे प्रसन्न - Chittorgarh News

अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीण देवी देवताओं को कर रहे प्रसन्न

SHARE:

Villagers are pleasing the deities to wish for good rain
चित्तौड़गढ़। प्री मानसून की दस्तक के साथ ही अब ग्रामीणों ने वर्षो से चली आ रही परम्परा के फलस्वरूप इंद्र देव को रिझाकर अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ना ना प्रकार के जतन करना शुरू कर दिया है। जिले में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पिछले वर्ष औसत से कम वर्षा के फलस्वरूप जिले के अधिकांश बांध तालाब रिक्त पड़े होने से किसान वर्ग को खेत खलिहान मंे सिंचाई के लिये जल की आवश्यकता के मद्देनजर ग्रामीणों ने अभी से इंद्र देव को रिझाने के जतन शुरू कर दिये है। ग्रामीणों द्वारा शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर दाल, बांटी, चूरमे का भोग देवी देवताओं को लगाकर अच्छी वर्षा की कामना की जा रही है। भोई खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने एक दिन के लिये गांव से बाहर निकलकर दुर्ग स्थित प्रमुख शक्तिपीठ कालिका माता मंदिर के सामने विभिन्न स्थानों पर खास तौर पर गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में इंद्र देव को रिझाने का जतन करती नजर आई। उनका मानना है कि ऐसा करने से देवी देवता प्रसन्न होकर अच्छी वर्षा की कामना को पूरा करते है।

यह खबरें भी पढ़ें…

होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

*गंभीरी नदी पर सफाई हेतु किया सामूहिक श्रमदान – Chittorgarh News*

गंभीरी नदी पर सफाई हेतु किया सामूहिक श्रमदान

बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – लोगों ने ली राहत की सांस

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *