PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अजा. जजा. द्वारा रैली निकालकर जताया विरोध - Chittorgarh News

अजा. जजा. द्वारा रैली निकालकर जताया विरोध

SHARE:

Sc St protested by taking out a rally

चित्तौड़गढ़। देशभर में अजा, जजा वर्ग के राष्ट्र व्यापी भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को जिले में भी अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ द्वारा एक दिवसीय बंद रखा गया। गत दिनों 1 अगस्त को उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वगीर्करण और आरक्षण में उप विभाजन की टिप्पणी से अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग में रोष व्याप्त हुआ।

कलेक्ट्रेट चौराहा पर बैठकर सभा आयोजित करते समाज के लोग।

राष्ट्रीय स्तर के भारत बंद के आह्वान पर अनुसूचित जाति, जनजाति संगठनों द्वारा एक दिवसीय बंद रखा गया। इसके तहत समस्त अजा जजा वगर् के लोग किला रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए तत्पश्चात रैली के रूप में शहर के सुभाष चैक, अप्सरा चैराहा, सेतू पुलिया होते हुए नारों और प्रदशर्न के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। इस दौरान बंद का पूरा असर देखा गया, जिसके चलते शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे, वही रोड़वेज बसों, आॅटो रिक्शा का संचालन भी बंद रहा, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारत बंद के दौरान नहीं खुले बाज़ार।

रैली और विरोध प्रदर्शन के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, मुकेश सांखला, तेज कुमार, थानाधिकारी संजीव स्वामी, गजेंद्र सिंह, जोधराज की मौजूदगी में पुलिस जाप्ता पूरे मार्ग में तैनात रहा।

कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वारा पर तैनात पुलिस जाब्ता।

इससे पूर्व जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विद्यालयों में अवकाश के आदेश जारी कर दिये थे, जिसके चलते अधिकांश शिक्षण संस्थाएं बंद रही। रैली को सुरेश खोईवाल, नवरतन जीनगर, चमन मीणा, देवेन्द्र दयाल सालवी, सुनिल रजक, नारायण खटीक, रामेश्वर बैरवा, कमल मीणा, मनोज मीणा, गणेश जाटोलिया, हंसराज सालवी आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान समाज के छगनलाल चावला, एलएन परमार, रतनलाल सालवी, गणेशलाल खटीक, बाबुलाल जटिया, कमलेश आमेरिया, गंगाराम मेघवाल, बालु नायक, अम्बालाल जीनगर, पाषर्द सुमित मीणा, प्रहलाद जटिया, डॉ. शांतिलाल राठौड़, चांदमल आमेरिया, राजेश मोची, मनोहरलाल मीणा, चांदमल आमेरिया, जानकीलाल रेगर, प्रकाश मेघवाल, प्रकाश सोलंकी, बहादूर बैरवा, अजय रजक, रविन्द्र बैरवा, दिनेश सालवी, श्यामलाल सालवी, शंकर मेघवाल, पिन्टू मीणा, किशन सालवी, भगवान बीलवाल, अनुप मीणा, मथुरालाल सालवी, भंवरलाल रावत, सरपंच आनंद बैरवा, मांगीलाल बैरवा, दलीचंद बैरवा, मांगीलाल बैरवा, गणपत आमेरिया, शिवराज मीणा, पवन रेगर, कैलाश मेघवाल नानूराम आमेरिया, रमेश जोगी, कपिल बैरवा, देवीलाल, प्रहलाद जटिया, मांगीलाल रेगर, रतन मोहिल रेगर, राजूलाल मीणा, मिट्ठूलाल मीणा, भेरूलाल खटीक, विष्णु खटीक, नैनसिंह, संतोष मेघवाल, नरेश खटीक, प्रकाश खटीक, शुभम सालवी, कालू मीणा, श्याम रेगर सहित कईं प्रबुद्धजन सम्मिलित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*नर्मदा नदी के 21 हजार लीटर पवित्र जल से नीलंकठ महादेव का किया जलाभिषेक – Chittorgarh News*

https://chittorgarhnews.in/archives/1083

*यु. कां. ने कैंडल मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन – Chittorgarh News*

यु. कां. ने कैंडल मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

*तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर में हुए 1047 पंजियन – Chittorgarh News*

तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर में हुए 1047 पंजियन

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *