PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एससी,एसटी महासभा के नेतृत्व में भारत बंद आव्हान में होंगे शामिल - Chittorgarh News

एससी,एसटी महासभा के नेतृत्व में भारत बंद आव्हान में होंगे शामिल

SHARE:

अजा, जजा द्वारा भारत बंद का आव्हान 

चित्तौड़गढ़। देशभर में अजा, जजा वर्ग के राष्ट्र व्यापी भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को राजस्थान एवं चित्तौड़गढ़ जिले में भी अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ द्वारा एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ बंद रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर लाल बैरवा, नारायण लाल खटीक, देवेंद्र दयाल सालवी, प्रकाश मेघवाल, चमन मीणा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत दिनों 1 अगस्त को उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्गीकरण एवं आरक्षण में उप विभाजन की टिप्पणी से अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग में रोष व्याप्त हुआ। राष्ट्रीय स्तर के भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को अनुसूचित जाति, जनजाति संगठनों द्वारा एक दिवसीय बंद रखा गया। इसके तहत समस्त अजा जजा वर्ग के लोग प्रातः 11 बजे बजे किला रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होंगे तत्पश्चात रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नारों व प्रदर्शन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहाँ राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन देंगे। संपूर्ण कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा। समस्त अजा-जजा वर्ग के कार्यकर्ता प्रशासन को सहयोग करते हुए अपने बंद को सफल बनायेंगे, इस दौरान स्कूल, कॉलेज, यातायात, चिकित्सालय एवं अन्य आवश्यक सेवाएं बहाल रहेगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

*यु. कां. ने कैंडल मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन – Chittorgarh News*

यु. कां. ने कैंडल मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

*तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर में हुए 1047 पंजियन – Chittorgarh News*

तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर में हुए 1047 पंजियन

*बड़ी ख़बर: शहर के मध्य पुलिस के आगे दौड़ती स्कॉर्पियो से मचा हड़कंप, – Chittorgarh News*

बड़ी ख़बर: शहर के मध्य पुलिस के आगे दौड़ती स्कॉर्पियो से मचा हड़कंप,

*रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को बाजार हुए गुलजार – Chittorgarh News*

रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को बाजार हुए गुलजार

*दुर्ग पर समधिश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की प्रतिमा समाहित – Chittorgarh News*

दुर्ग पर समधिश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की प्रतिमा समाहित

*शहर से वाहन चोरी की वारदात का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

शहर से वाहन चोरी की वारदात का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

*रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में दिखी रौनक – Chittorgarh News*

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में दिखी रौनक

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *