PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास, अपने ही दोस्त की चाकू से की हत्या - Chittorgarh News

हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास, अपने ही दोस्त की चाकू से की हत्या

SHARE:

चित्तौड़गढ़। अपने ही दोस्त की चाकू से हत्या कर देने और दूसरे दोस्त पर चाकू से प्राण घातक हमला करने के आरोपियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक 2 के पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार बैरवा ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में दो आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास एंव 40-40 हजार रूपये से दंडित किया है। अपर लोक अभियोजक अब्दुल सत्तार खान के अनुसार प्रार्थी जगदीश चंद्र पिता नाथूलाल सुखवाल निवासी तुबडिया ने दौराने इलाज बताया कि 7 जून 22 को आराधना होटल खाना खाने गया था, जहां उसके गांव के लक्ष्मण गाडरी, राकेश बंजारा, दशरथ बंजारा, नानालाल जटिया, मदन भील, कैलाश गाडरी निवासियान तुबडिया भी होटल पर मौजूद होकर खाना खा रहे थे, जहां विवाद हो गया। जिसके बाद खाना खाकर सभी होटल से मोटरसाइकिल लेकर तुबडिया जाने के लिए निकले रास्ते में खान तिराहे से आगे जीएसएस के पास दशरथ बंजारा, राकेश बंजारा, लक्ष्मण गाडरी आपस में लड़ रहे थे, जिस पर उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो राकेश बंजारा ने चाकू से पेट में मार दी, जिस पर उसने जैसे तैसे गांव में पहुंच घटना की जानकारी दी। इधर चाकू के वार से घायल दशरथ ने दम तोड़ दिया, वही घायल जगदीश को उपचार के लिये जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी राकेश बंजारा पिता रतन लाल बंजारा निवासी तुम्बड़िया एवं लक्ष्मण पिता सूरजमल गाडरी निवासी थाना चंदेरिया को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान में आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान धारा 302, 326, 307 आईपीसी व 4/25 आयुध अधिनियम में पेश किया। अभियोजन की ओर से 21 गवाहो और 43 दस्तावेजों को न्यायालय में प्रदशिर्त करवाया, जिस पर आरोपियों को विभिन्न धाराओं मंे उक्त सजा से दण्डित किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *