PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रु देने के आदेश - Chittorgarh News

दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रु देने के आदेश

SHARE:

Order to provide compensation of Rs 1 crore 10 lakh

चित्तौड़गढ़। मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरूण जैन ने अपने एक निर्णय में मृतक सतुनाथ योगी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को 1 करोड़ 10 लाख 30 हजार 200 रुपये बीमा कंपनी से मय ब्याज के दिलाये जाने का आदेश दिया।
मृतक सतुनाथ योगी के परिजनों ने अधिवक्ता सेंती चित्तौड़गढ़ के माध्यम से अधिकरण में क्लेम प्रार्थना पत्र पेश किया जिसमें बताया कि मृतक सतुनाथ योगी 7 अप्रेल 2019 को प्रातः 9 बजे बिरला सीमेंट वर्क्स चंदेरिया से रात्री की ड्यूटी कर अपने गांव निम्बाहेड़ा बस नं. आरजे-09-पीए-5557 में बैठकर जा रहा था, कि अरनियापंथ पुलिया के यहाँ बस चालक अल्ताफ हुसैन ने तेज रफ्तार, गफलत से चलाकर बस के ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से कंटेनर नं. आर.जे.-32-जीबी-3901 के चालक महावीर जाट ने तेजगति, गफलत व लापरवाही पूर्वक चलाकर बस के पीछे से टक्कर मारी दी। जिससे दुर्घटना में सतुनाथ योगी की मृत्यु हो गई। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दो माह में उक्त क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज के मृतक सतुनाथ योगी के परिजनों को अदा करने का विपक्षी बीमा कंपनी को आदेश दिया। उक्त निर्णय खुले न्यायालय में सुनाया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*देशी कट्टे, दो कारतूस व चाकू के साथ एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

देशी कट्टे, दो कारतूस व चाकू के साथ एक गिरफ़्तार

*चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया – Chittorgarh News*

चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

*तिरंगा रैली से युवाओं ने पेश की वतन से मुहब्बत की मिसाल – Chittorgarh News*

तिरंगा रैली से युवाओं ने पेश की वतन से मुहब्बत की मिसाल

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस – Chittorgarh News*

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस

*मुल्क में अमनो सुकून की दुआ के साथ संपन्न हुआ दीवाना शाह क 83वां उर्स – Chittorgarh News*

मुल्क में अमनो सुकून की दुआ के साथ संपन्न हुआ दीवाना शाह क 83वां उर्स

*डेयरी बूथों का किराया नहीं हो रहा जमा, अवैध वसूली की शिकायत एसीबी में – Chittorgarh News*

डेयरी बूथों का किराया नहीं हो रहा जमा, अवैध वसूली की शिकायत एसीबी में

*शहर में निकली भव्य कावड़ यात्राएं – Chittorgarh News*

शहर में निकली भव्य कावड़ यात्राएं

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *