One arrested with a country-made pistol, two cartridges and a knife
बस्सी थाना पुलिस की कार्यवाही

चित्तौड़गढ़। जिले के बस्सी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, दो कारतूस व एक चाकू जब्त कर मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के विशेष अभियान के क्रम मे एएसपी चित्तौड़गढ़ परबतसिह के निर्देशन एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे एसएचओ बस्सी जयेश पाटीदार द्वारा एएसआई लालचन्द, कानि. नारायणलाल, मुकेश, अनिल, शंकरलाल, मटूल व गजेन्द्रसिह की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबीर से मिली सूचना पर चितौडगढ से कोटा की तरफ जाने वाली स्लीपर बस को टोल बस्सी पर रूकवाकर ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले के थाना कोतवाली भिंड निवासी 19 वर्षीय विशाल कुशवाह पुत्र अनिल कुशवाह के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा मय 9 एमएम के दो कारतूस व लोहे का चाकू जप्त कर विशाल कुशवाह को गिरफतार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है जिससे विस्तृत अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*आँखो की ठण्डक बढ जाती है, हर तरफ दीवाना-दीवाना की सदाएं – Chittorgarh News*
*डेयरी बूथों का किराया नहीं हो रहा जमा, अवैध वसूली की शिकायत एसीबी में – Chittorgarh News*
डेयरी बूथों का किराया नहीं हो रहा जमा, अवैध वसूली की शिकायत एसीबी में
*ज़िंक ने दिखायी मानवीयता, निजीकंपनी में कार्यरत टीबी से मृत कर्मचारी को दी सहायता – Chittorgarh News*
ज़िंक ने दिखायी मानवीयता, निजीकंपनी में कार्यरत टीबी से मृत कर्मचारी को दी सहायता
*शहर में निकली भव्य कावड़ यात्राएं – Chittorgarh News*
*पुलिस से तंग आकर युवक ने किया कीटनाशक दवा का सेवन – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






