PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मेवाड़ राईडर्स ने जीता जेसीएल-2024 का फाइनल - Chittorgarh News

मेवाड़ राईडर्स ने जीता जेसीएल-2024 का फाइनल

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जेसीएल-2024 का फाईनल मेवाड़ राईडर्स एवं बीएम वॉरियर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएम वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में नो विकेट खोकर 88 रन बनाये। अक्षत ने 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में मेवाड़ राईडर्स ने मात्र दो विकेट खोकर 8.5 ओवर में लक्ष्य पूरा करते हुए जीत दर्ज की।
फाईनल मैच में मुख्य अतिथि महावीर जैन मंडल अध्यक्ष आई.एम. सेठिया थे जबकि पूर्व पार्षद नवीन पटवारी, अशोक नाहर, सुदर्शन रामपुरिया, रणजीतसिंह नाहर, राकेश चोपड़ा, कमलेश चंडालिया, कमलेश मेहता, ज्योति चंडालिया, उमा सुराणा, मनोरमा अजमेरा, बनीता पोखरना विशिष्ठ अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत विकास श्रीश्रीमाल, राजीव पोखरना, प्रतीक श्रीश्रीमाल, अभिषेक भड़कत्या, आकाश सुराणा, अंकित मेहता, आशीष बाघमार, हर्ष जैन, ईशान सुराणा, श्रेणिक बोहरा, मोनू सुराणा ने किया।
मैच में मैन ऑफ द मेच व मैन ऑफ द सीरीज संजय मेहता रहे जिन्होंने 31 रन बनाए व महत्वपूर्ण 3 विकेट लिए। अतिथियों द्वारा मेवाड़ राईडर्स के कप्तान को ट्राफी दी गई। संचालन राहील अजमेरा ने किया और प्रतियोगिता के बेस्ट बल्लेबाज पवन पोखरना ने आभार जताया। पूर्व पार्षद नवीन पटवारी, राकेश चोपड़ा ने भविष्य में क्लब द्वारा नाईट क्रिकेट टूर्नामेन्ट आयोजित करने पर सहयोग का आश्वासन दिया।

*जेसीएल-2024 का सेमीफाइनल कल – Chittorgarh News*

जेसीएल-2024 का सेमीफाइनल कल

*गाय को हरा रजका डाल गौ शाला में मनाया सभापति शर्मा का जन्मदिन – Chittorgarh News*

गाय को हरा रजका डाल गौ शाला में मनाया सभापति शर्मा का जन्मदिन

 

*ट्रक चोरी में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

ट्रक चोरी में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

*अवैध रूप से गीली लकड़ी परिवहन करते ट्रक जब्त – Chittorgarh News*

अवैध रूप से गीली लकड़ी परिवहन करते ट्रक जब्त

*दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 लाख क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज दिलाये जाने के आदेश – Chittorgarh News*

दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 लाख क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज दिलाये जाने के आदेश

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें *_Chittorgarh News एप*_ और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *