PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 लाख क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज दिलाये जाने के आदेश - Chittorgarh News

दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 लाख क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज दिलाये जाने के आदेश

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण के पिठासीन अधिकारी अरूण जैन ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में लक्ष्मण लाल खटीक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनो को 8 लाख 59 हज़ार 716 रूपये एचडीएफसी एरगो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी से मय ब्याज दिलाये जाने का आदेश दिया।

मृतक लक्ष्मण लाल खटीक के परिजनो ने अधिवक्ता महेन्द्र कुमार पोखरना, पंकज चौधरी, रितु पोखरना के माध्यम से मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण में एक क्लेम प्रार्थना पत्र इस आशय का प्रस्तुत किया की मृतक लक्ष्मण लाल खटीक दिनांक 15 अक्टूबर 2019 को शाम को 7 बजे खोड़ीप स्थित पत्थर की माईन्स से
मोटरसाईकिल नम्बर जीजे 01 सीडी 4329 को सावधानीपूर्वक सड़क के किनारे
चलाता हुआ अपने घर आ रहा था, कि इदगाह (मिन्नाणों भाटोंका) के पास पीछे से एक ट्रैक्टर मय ट्रोली नम्बर आरजे 27 आरबी 6322 केे चालक घीसा गिरी उर्फ घासी गिरी द्वारा ट्रैक्टर को तेजगति, गफलत व लापरवाही से चलाकर मृतक की मोटरसाईकिल के टक्कर मार दी। जिससे दौराने ईलाज लक्ष्मण लाल खटीक की मृत्यु हो गई। बीमा कंम्पनी के अधिवक्ता का कथन था की दुर्घटना कारित करने वाले ट्रैक्टर का बीमा वक्त दुघर्टना वैध एवं प्रभावी था किन्तु ट्रैक्टर के साथ लगी ट्रोली वक्त दुर्घटना बीमित नही थी एवं ट्रैक्टर चालक के पास वाहन चलाने का वैध एवं प्रभावी लाईसेन्स नहीं था एवं बीमित वाहन के साथ ट्रोली अटैच थी एवं वाहन का वाणिज्यिक उपयोग किया जा रहा था।

मृतक के पास मोटरसाईकिल चलाने का वैध एवं प्रभावी लाईसेन्स भी नहीं था। मृतक ने हेलमेट नही लगा रखा था एवं उक्त दुर्घटना स्वयं मृतक की गलती से घटित हुई थी, इस कारण बीमा कम्पनी क्षतिपूर्ति राशी के लिये उत्तरदायी नहीं हैै। न्यायालय ने अधिवक्ता महेन्द्र कुमार पोखरना, पंकज चौधरी, रितु पोखरना के तर्कों से सहमत होते हुए आदेश दिया कि बीमा कम्पनी दो माह के भीतर 8,59,716 रूपये की क्षतिपूर्ति राशि ब्याज सहित मृतक के वारीसान को अदा करने के आदेश जारी किए।

 

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

*दुर्घटना में मृतक के वारीस के पक्ष में 11 लाख का अवार्ड – Chittorgarh News*

दुर्घटना में मृतक के वारीस के पक्ष में 11 लाख का अवार्ड

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

*इंश्योरेंस कम्पनी के विरुद्ध 6 लाख़ रु हर्जाना व 6 प्रतिशत ब्याज भुगतान के आदेश – Chittorgarh News*

इंश्योरेंस कम्पनी के विरुद्ध 6 लाख़ रु हर्जाना व 6 प्रतिशत ब्याज भुगतान के आदेश

*डोडा चूरा के साथ दो गिरफ़्तार, 19 किलो डोडा चूरा जब्त – Chittorgarh News*

डोडा चूरा के साथ दो गिरफ़्तार, 19 किलो डोडा चूरा जब्त

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *