Illegal encroachment on the storm-water drain; Municipal Council is encouraging the encroachers.

चित्तौड़गढ़। शहर भर में हो रहे अवैध अतिक्रमण के बीच अभी हाल ही में नगर परिषद की अनदेखी कहे या लापरवाही अवैध निर्माणकर्ताओं ने बरसाती नालों पर ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इन अवैध अतिक्रमियों के हौसले बढ़ाने में नगर परिषद कही भी पीछे नहीं हट रही है।
शहर के बीचों बीच बहनें वाले बरसाती नाला जिसकी चौड़ाई करीब तीन मीटर से भी ज्यादा है, लेकिन अतिक्रमियों को बढ़ावा देने की नीयत से नगर परिषद ने इस नाले में महज दो फीट की नाली बना कर छोड़ दी , ताकि अवैध निर्माणकर्ताओं को नालों की जमीन पर कब्जा करने का मौका मिल सके।
नगर परिषद की अनदेखी को लेकर जब चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्र भान सिंह को अवगत करवाया गया तो, उन्होंने तत्काल परिषद के आयुक्त को निर्देश देकर कार्यवाही करने को कहा, लेकिन परिषद के आयुक्त ने एक महीने भी ज्यादा समय निकल जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की है।
यह है पूरा मामला
शहर के रेलवे स्टेशन से चामटी खेड़ा होकर नगर पालिका बसंत नगर से होकर गुजरने वाले बरसाती नाला जो आगे जाकर गंभीरी नदी में मिल जाता है। नगर परिषद से महज 200 मीटर की दूरी पर बसंत नगर कालोनी से निकले वाले बरसाती नाला , जिसका राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार आराजी नम्बर 2610 , किस्म नाला दर्ज होकर जिसका क्षेत्रफ़ल करीब एक हेक्टेयर से भी ज्यादा है। उक्त बरसाती नाले की चौड़ाई करीब तीन मीटर से भी ज्यादा है।
लेकिन नगर परिषद ने अवैध कब्जाधारियों को मौका देने की नियत से इस नाले ने महज दो फिट चौड़ी नाली बनवा कर छोड़ दी। नगर परिषद की इस अनदेखी के बाद इस नाले पेटे ने अवैध निर्माण शुरू हो गए। मामले को लेकर नगर परिषद आयुक्त को इसकी जानकारी दी , लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
विधायक के निर्देशो की अनदेखी
बरसाती नाले पर हुए चौड़ाई को कम करने , उस पर अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद भी जब नगर परिषद ने कोई कार्यवाही नही की तो मामले को लेकर स्थानीय विधायक चंद्र भान सिंह आक्या को इसकी जानकारी दी गई।
जिस पर विधायक आक्या ने तत्काल नगर परिषद के आयुक्त रविंद्र यादव को अवगत कराया। लेकिन इस मामले को एक महीना बीत जाने के बाद भी नगर परिषद ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस कारण से अतिक्रमियों ने नाले की जमीन पर अवैध निर्माण शुरू कर दिए है।
यह खबरें भी पढ़ें…






