महिला एवं बाल चिकित्सालय में प्रसव सखी हेल्पडेस्क का शुभारंभ

SHARE:

Launch of ‘Prasav Sakhi’ Helpdesk at the Women and Child Hospital

चित्तौड़गढ़। मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार एवं प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालना में गर्भवती महिलाओं को बेहतर एवं सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला एवं बाल चिकित्सालय में प्रसव सखी हेल्पडेस्क का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रसव सखी हेल्पडेस्क के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय में आवश्यक सहयोग, समन्वय एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। हेल्पडेस्क पर तैनात प्रसव सखी गर्भवती महिला को संबंधित चिकित्सक तक पहुंचाने, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक जांचों के लिए संबंधित विभागों तक मार्गदर्शन देने, प्रयोगशाला जांच एवं सोनोग्राफी में समन्वय स्थापित करने, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुनः चिकित्सक तक पहुंचाने तथा भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

इसके अतिरिक्त हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में संबंधित चिकित्सक एवं प्रभारी अधिकारी को तत्काल सूचना देकर प्राथमिकता के आधार पर उपचार सुनिश्चित कराया जाएगा। प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल तथा डिस्चार्ज प्रक्रिया के दौरान भी प्रसव सखी द्वारा निरंतर सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए प्रसव सखियों को डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. मनीष वर्मा, नारायण लाल तथा विकास पारीक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई से महिला एवं बाल चिकित्सालय में प्रसव सखी हेल्पडेस्क का संचालन प्रारंभ कर दिया गया। इस पहल से विशेष रूप से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, शीघ्र उपचार एवं गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment