PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पुण्य कर्मों का करें ऐसा बीमा, जो इस जीवन और जीवन के बाद भी आए काम : कंचन दीदी - Chittorgarh News

पुण्य कर्मों का करें ऐसा बीमा, जो इस जीवन और जीवन के बाद भी आए काम : कंचन दीदी

SHARE:

Insure your virtuous deeds in such a way that they will be useful in this life and after life: Brahmakumari Kanchan 

चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र गांधीनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने आध्यात्मिक जीवन और पुण्य कर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य आज धन, संपत्ति और भौतिक सुविधाओं का बीमा कराने में रुचि रखता है, लेकिन अपने पुण्य कर्मों की कमाई को अक्सर नजरअंदाज कर देता है।

कंचन दीदी ने कहा कि वास्तविक बीमा पुण्य कर्मों का होता है, जो व्यक्ति को इस जीवन में सुख, शांति और सम्मान प्रदान करता है तथा जीवन के बाद भी आत्मा के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि सेवा, दान, परोपकार, ईश्वर स्मृति और श्रेष्ठ कर्मों के माध्यम से व्यक्ति अपने पुण्य खाते को मजबूत बना सकता है।

उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों में यही पुण्य कर्म व्यक्ति के लिए सहारा बनते हैं और भविष्य को बेहतर बनाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे कर्म करने चाहिए, जिससे स्वयं के साथ समाज और विश्व के कल्याण में भी योगदान हो।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं और पुण्य कर्मों की कमाई बढ़ाकर सच्चे सुख एवं शांति का अनुभव करें।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *