PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राम मंदिर चढ़ावा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, दोषियों पर कार्रवाई हो : सुरेंद्रसिंह जाड़ावत - Chittorgarh News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, दोषियों पर कार्रवाई हो : सुरेंद्रसिंह जाड़ावत

SHARE:

Demand for impartial investigation in Ram Temple offering case, action should be taken against the culprits: Surendra Singh Jadaavat

चित्तौड़गढ़। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन को लेकर सामने आए समाचारों पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने प्रतिक्रिया देते हुए मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच रिपोर्ट में चढ़ावे के हिसाब-किताब, ऑडिट और प्रबंधन से जुड़े गंभीर सवाल सामने आए हैं तो पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।

जाड़ावत ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के साथ सहयोग दिया था। ऐसे में मंदिर से जुड़े प्रत्येक रुपये का हिसाब श्रद्धालुओं और जनता के सामने होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चढ़ावा और दान की राशि जनता की अमानत है, इसलिए इसमें पूरी पारदर्शिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी जिन लोगों को सौंपी गई है, यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को किसी राजनीतिक प्रभाव से दूर रखते हुए निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

पूर्व राज्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2023 और 2024 के चुनावों में राम मंदिर को लेकर व्यापक राजनीतिक प्रचार किया गया और इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया गया। ऐसे में अब यदि मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पूरी पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि मामले की वास्तविकता सामने लाई जाए और दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं, इसलिए इस विषय पर नैतिकता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई जरूरी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *