बड़ीसादड़ी में गोदाम चोरी का खुलासा, टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल लहसुन बरामद, तीन गिरफ्तार

SHARE:

Warehouse theft in Badrisaddi exposed, 10 quintals of mustard and 15 quintals of garlic recovered along with tempo, three arrested

चित्तौड़गढ़, 8 अगस्त। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने गोदाम से टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल लहसुन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पो, सरसों के कट्टे, गैस चूल्हा मय टंकी, एलईडी, कूलर तथा लहसुन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार बोहेड़ा निवासी विनोद कुमार जैतावत ने 24 जुलाई को बड़ीसादड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि डूंगला रोड बोहेड़ा स्थित उसके गोदाम से चोर ताला तोड़कर टेम्पो में रखे 20 कट्टे सरसों, 30 कट्टे व 5 डिब्बे लहसुन सहित कुल 15 क्विंटल लहसुन, एक कूलर, एलईडी और गैस चूल्हा चोरी कर ले गए।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह और पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ी हरिश्चन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बोहेड़ा, डूंगला, चिकरड़ा, सांवरियाजी और बानसेन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

जांच के दौरान बानसेन में चोरी किए गए सामान को टेम्पो से उतारकर दूसरे वाहन में शिफ्ट किए जाने के सुराग मिले। संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने वाजीद मीर खां, इरफान मोहम्मद और दीपक जटिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का लोडिंग टेम्पो, सरसों के कट्टे, गैस चूल्हा मय टंकी, एलईडी, कूलर तथा लहसुन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम: एएसआई झामेश्वर सिंह, कांस्टेबल प्रेमाराम, बाबूलाल, धर्मीचंद, राजकुमार और रामूलाल।

यह खबरें भी पढ़ें…

बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने गोदाम से टेम्पो सहित सरसों और लहसुन चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का लोडिंग टेम्पो, सरसों, घरेलू सामान और लहसुन बिक्री के 52 हजार रुपये बरामद किए।

बड़ीसादड़ी चोरी मामला, गोदाम चोरी, सरसों चोरी, लहसुन चोरी, टेम्पो चोरी, बड़ीसादड़ी पुलिस, चित्तौड़गढ़ पुलिस, चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 10 क्विंटल सरसों, 15 क्विंटल लहसुन, 52 हजार रुपये बरामद, पुलिस कार्रवाई, राजस्थान क्राइम न्यूज़, चित्तौड़गढ़ क्राइम न्यूज़, बड़ीसादड़ी न्यूज़, बोहेड़ा चोरी मामला, चोरी की वारदात, Rajasthan Crime News, Chittorgarh Crime News, Badi Sadri News, Theft Case, Police Action

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment