PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर दरगाह परिसर में दवा का छिड़काव - Chittorgarh News

मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर दरगाह परिसर में दवा का छिड़काव

SHARE:

Spraying of medicine in the dargah premises to prevent seasonal diseases

कपासन, 8 अगस्त। मौसम में बदलाव के चलते डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। दरगाह वक्फ कमेटी के तत्वावधान में पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का व्यापक स्तर पर छिड़काव करवाया गया।

दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों के पनपने और मौसमी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। दरगाह में रोजाना दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पेयजल स्थलों की नियमित सफाई, कचरा निस्तारण और जलभराव रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। दरगाह परिसर के दुकानदारों से भी आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गई।

इस दौरान दरगाह वक्फ कमेटी के पदाधिकारी हाजी शराफत हुसैन भाटी, सैयद मुकर्रम अली, मंसूर अहमद ओटवाल, हाजी साबिर हुसैन पुंवार, अकरम मंसूरी, नफीस शेख सहित दरगाह कर्मचारी इकबाल भाटी मौजूद रहे। जायरीनों ने कमेटी के इस जनहितैषी कदम की सराहना की।

यह खबरें भी पढ़ें…

कपासन स्थित हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह परिसर में मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। दरगाह वक्फ कमेटी के तत्वावधान में परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *