Respect for elders on Eid al-Fitr, exemplifying Ganga-Jamuni culture

चित्तौड़गढ़ 22 मार्च। ईदुल फ़ित्र के मुबारक मौके पर चार मिनारा मस्जिद कमेटी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए समाज के बुजुर्गों का साफ़ा व माला पहनाकर, तोहफ़ा भेंट कर एवं मुँह मीठा कराकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बदरुद्दीन कुरैशी, नवाबुद्दीन कुरैशी, हाजी नसीरुद्दीन ख़ान, हाजी अब्दुल वहाब, हाजी इस्माईल मंसूरी, हाजी ग़ुलाम हुसैन, हाजी अहमद हुसैन, सग़ीर चाचा कुरैशी, रमजानी जी कुरैशी, शरीफ़ मामा, हुसैन मामा, मोहम्मद शफी मिस्त्री, हाजी रशीद ख़ान, हाजी जाकिर ख़ान एवं सत्तार भाई अब्बासी सहित अनेक बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि गंगा-जमनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक महावीर सिंह तंवर एवं विजय सिंह सांखला का भी सम्मान किया गया। सभी बुजुर्गों ने कमेटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।
इस अवसर पर कमेटी के वरिष्ठ सलाहकार यूसुफ भैय्या (पूर्व पार्षद), सदर यूसुफ बाबा कुरैशी, सेक्रेटरी साजिद ख़ान (राजू भाई), खजांची शाहबाज ख़ान, सलीम ख़ान, ज़ाहिद हुसैन, नारू ख़ान, अमजद ख़ान, वसीम ख़ान, मोहम्मद कुरैशी, गनी मास्टर, यूनुस ख़ान एवं जमील ख़ान (कालू भाई) सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
चित्तौड़गढ़ में चैन स्नेचिंग का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
“प्रोजेक्ट स्पर्श” का भव्य शुभारंभ: महिलाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज






