एफसीबीए अवाॅर्ड सेरेमनी 2025, गोवा में हुआ सम्मान

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती वन्दना वजीरानी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘वुमेन लीडर ऑफ द ईयर’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गोवा स्थित होटल होली डे इन में आयोजित एफसीबीए अवाॅर्ड सेरेमनी 2025 के दौरान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री सुभाष शिरोडकर, अध्यक्ष अम्ब्रेला ज्योतिन्द्र भाई मेहता, भारतीय रिजर्व बैंक निदेशक सतीष मराठे, बैंकिंग फ्रण्टियर के एमडी बाबू नागर एवं ग्रुप एडिटर मनोज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
बैंकिंग फ्रण्टियर द्वारा प्रत्येक वर्ष देशभर के 1530 अरबन को-ऑपरेटिव बैंक सहित केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय सहकारी बैंकों से प्राप्त नॉमिनेशन के आधार पर यह पुरस्कार दिए जाते हैं।
सम्मान प्राप्त करने पर वन्दना वजीरानी ने इसे अपनी मां ज्योति हासीजा को समर्पित करते हुए कहा कि –
> “बैंक ने सदैव सहकारिता की भावना के साथ आधुनिक तकनीक अपनाकर ग्राहकों को श्रेष्ठतम सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया है, और यही हमारी असली पूंजी है।”
विशेष सत्र में उन्होंने को-ऑपरेटिव बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटलीकरण और बैंक की आय बढ़ाने के नये स्त्रोतों पर अपने विचार साझा किए तथा विकासशील लीडरशिप की दिशा में प्रेरक सुझाव प्रस्तुत किए।
महाप्रबंधक प्रशासन जे.पी. जोशी ने बताया कि यह सम्मान चित्तौड़गढ़ ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान के सहकारिता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
बैंक अध्यक्ष डाॅ. आई.एम. सेठिया, उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, संचालक मंडल एवं स्टाफ ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
ऑनलाइन शॉपिंग से मंगाई सामग्री, बनाते थे नकली नोट – बाजार और धार्मिक स्थलों पर खपाते थे
शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान सोमवार से, शक्तिपीठों पर होगी घट स्थापना, गज पर सवार होकर आएगी मां
गंगरार पुलिस की बड़ी कार्रवाई – ट्रक से एक क्विंटल 97 किलो अवैध गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, भाजपा पर लगाया लोकतंत्र खत्म करने का आरोप








