गंगरार पुलिस की बड़ी कार्रवाई – ट्रक से एक क्विंटल 97 किलो अवैध गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से एक क्विंटल 97 किलो अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा विशाखापत्तनम से लाया गया था।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन और एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी प्रभुलाल कुमावत की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।
ट्रक को मेडीखेडा पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक राजू बैरवा और खलासी संपत बंजारा शामिल हैं।
पुलिस अब गांजे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें