PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, भाजपा पर लगाया लोकतंत्र खत्म करने का आरोप - Chittorgarh News

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, भाजपा पर लगाया लोकतंत्र खत्म करने का आरोप

SHARE:

चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान

चित्तौड़गढ़। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में श्रीनाथ वाटिका में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान एवं संविधान बचाओ कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य एवं विधानसभा प्रभारी संदीप पुरोहित के आतिथ्य में हुआ।

मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से बड़े पैमाने पर वोट चोरी कर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री संविधान की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को ब्लॉक और बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। जाड़ावत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में सर्वेक्षण में कांग्रेस आगे थी, लेकिन भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीती। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास घट रहा है और आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने इस अभियान को लोकतंत्र की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष बताया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी संदीप पुरोहित ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र की हत्या की है। मतदाता सूचियों में धांधली कर जनादेश छीना गया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की प्रेरणा लेकर बूथ स्तर पर जनता को जोड़ने की अपील की।

अभियान के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और “वोट चोर गद्दी छोड़”, “लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में कन्नौज सरपंच मंजू देवी जागेटिया को राज्य स्तर पर तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का पुरस्कार मिलने पर शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, धर्मेंद्र मूंदड़ा, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट, सेवादल अध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *