PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान सोमवार से, शक्तिपीठों पर होगी घट स्थापना, गज पर सवार होकर आएगी मां - Chittorgarh News

शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान सोमवार से, शक्तिपीठों पर होगी घट स्थापना, गज पर सवार होकर आएगी मां

SHARE:

चित्तौडगढ़। शारदीय नवरात्रि में शक्तिपीठों पर नानाविद धार्मिक अनुष्ठान किये जाते है, जिसके तहत चित्तौड़गढ जिले के प्रमुख शक्तिपीठ झांतला माता में नवरात्रि की पूर्व संध्या यानि आश्विन कृष्णा अमावस्या को घटस्थापना के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हों गये, जबकि दुर्ग स्थित कालिका माता, जोगणिया माता, सगरा माता, मरमी माता, चामुण्डा माता, लालबाई फुलबाई माता, एलवा माता, अम्बा माता, असावरा माता, सहित प्रमुख शक्तिपीठो पर आश्विन शुक्ला प्रतिपदा सोमवार को शुभ मुहुर्त में घटस्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ होंगे।

शारदीय नवरात्रा होने से मां इस बार गज पर विराजकर आएगी। गज पर मां के आगमन का संदेश यह मिलता है कि इस वर्ष सर्वत्र सुख शांति, अच्छी वर्षा, समृद्धि रहेगी। प्रमुख शक्तिपीठ कालिका माता मंदिर में नवरात्रि अनुष्ठान के लिए जिला कोषालय में रखे देवी के आभूषण को पूरी सुरक्षा के साथ मंदिर ले जाये गये। शक्ति पीठो के अलावा अन्य लोकदेवताओं के मंदिरो में भी घटस्थापना की जायेगी वहीं कई श्रद्धालु इस नवरात्रि में भी रामचरित मानस के पाठ करेंगे जबकि शक्ति उपासक दुर्गा सप्तशति के पाठकर मां दुर्गा के सभी नवरूपो की आराधना करेंगे।

जिले के प्रमुख शक्तिपीठो पर नवरात्रि के दौरान लगने वाले मेलो की तैयारियां अंतिम चरण में है। सभी प्रमुख शक्तिपीठों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की सजावट की गई है। वही नवरात्री के दौरान जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गरबा महोत्सव समितियों द्वारा आकर्षक और भव्य प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिये ले जाया गया। रविवार का दिन होने से दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर मंे श्रृद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली। आगामी नो दिनों तक नवरात्रि के अवसर पर कालिका मंदिर सहित जिले के अन्य शक्तिपीठों पर श्रृद्धालुआंें की भीड़ उमड़ने के साथ ही विभिन्न अनुष्ठान किये जायेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *