असरा वेलफेयर सोसाइटी का 12वां प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को

SHARE:

  • चित्तौड़गढ़ टॉपर को दिया जाएगा ₹51 हज़ार का पुरस्कार,
  • बनास नदी में डूबने से बचाने वाले अब्दुल जब्बार को किया जाएगा सम्मानित,
  • 100 से अधिक होनहार प्रतिभाओं का होगा सम्मान,
  •  90% से अधिक अंक लाने वालों को मिलेगा नकद इनाम,
  • शिक्षा व समाज सेवा में योगदान देने वाले भी होंगे सम्मानित,

 

चित्तौड़गढ़। असरा वेलफेयर सोसाइटी चित्तौड़गढ़ द्वारा 12वां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं तालीमी कॉन्फ्रेंस रविवार, 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के श्रीनाथ गार्डन, नई पुलिया पर दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक नूरी ने बताया कि असरा वेलफेयर सोसाइटी पिछले दो दशकों से समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। हर वर्ष समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इस बार के आयोजन में कक्षा 10 और 12 के 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ डिग्री और डिप्लोमा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों सहित कुल 100 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 11 सौ रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं चित्तौड़गढ़ शहर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 51 हजार रुपए का विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही समाज सेवा व शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले 8 व्यक्तियों को असरा स्पेशल अवार्ड और एक समाजसेवी को निशाने-इम्तियाज अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इसी क्रम में गत 26 अगस्त को राशमी क्षेत्र में बनास नदी के तेज बहाव में फंसे नौ लोगों में से पांच को साहसपूर्वक बचाने वाले उपरेड़ा निवासी अब्दुल जब्बार को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम.डी. चौपदार सहित कई गणमान्य अतिथि और समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

मेवाड़ का डांडिया महोत्सव 22 सितम्बर से भरत बाग में

शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि

88 किलो से ज्यादा अवैध डोडा चूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

शहर क़ाज़ी उमराह यात्रा से 12 सितम्बर को लौटेंगे

कपासन में होगी विश्व हिंदू परिषद की प्रांत आयाम बैठक

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें