शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

 

चित्तौड़गढ़ 11 सितंबर। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम से मिला और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में बताया गया कि भारी बारिश से चित्तौड़गढ़ शहर की सड़कें जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। चंदेरिया, मधुवन, सेंती सहित पुराने शहर के रास्तों के साथ ही किला रोड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दीपावली से पूर्व शहर की अंदरूनी सड़कों और नवरात्रि से पहले किला रोड की मरम्मत आवश्यक है।

 

जाड़ावत ने कहा कि शहर की स्ट्रीट लाइटें आधी से अधिक बंद हैं, जिससे रात के समय हादसों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नालों में मलबा भरा पड़ा है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे महामारी फैलने की आशंका है।

 

कांग्रेस नेताओं ने आवारा पशुओं की समस्या भी उठाई और बताया कि सांडों के कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। जल्द व्यवस्था नहीं होने पर बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इस पर एडीएम प्रभा गौतम ने आश्वासन दिया कि समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, जिला महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, विजय चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, पार्षद टिंकू धामानी, नरेंद्र विजयवर्गीय, शंभुलाल प्रजापत, मनीष चांवला, बाबूलाल माली, जाकिर भाई, करण माली, सोहन सिंह रावत सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

ग्राहकों की सुविधा को सदैव प्राथमिकता दे: डाॅ. सेठिया

फसल खराबे का शीघ्र मुआयना करा काश्तकारों को राहत के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा

जयकारा-2025 : निःशुल्क गरबा वर्कशॉप 15 सितम्बर से

गली-मोहल्लों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, भव्य विसर्जन समारोह में उमड़ी अपार श्रद्धा

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें