परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 11 सितम्बर। भारत माता के सच्चे सपूत एवं 1965 के भारत-पाक युद्ध में अतुलनीय वीरता का परिचय देकर परमवीर चक्र से अलंकृत जांबाज़ शहीद अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ख़िदमत सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रताप पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शौर्य, बलिदान एवं देशप्रेम को नमन किया।

 

सोसायटी के सेक्रेटरी अवेस अख्तर कुका ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद ने अपने अदम्य साहस से 1965 के युद्ध में मात्र गन माउन्टेड जीप से पाकिस्तान के अजेय समझे जाने वाले पैटन टैंकों को नष्ट कर दिया था। अपनी वीरता और रणकौशल से उन्होंने न सिर्फ दुश्मन की रणनीति को ध्वस्त किया बल्कि भारत की सैन्य क्षमता का लोहा पूरी दुनिया से मनवाया। अपने बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया।

 

कार्यक्रम में सोसायटी के सरपरस्त शरीफ खान पठान, उपाध्यक्ष फिरोज खान एवं शब्बीर नागौरी, जॉइंट सेक्रेटरी आरिफ मोहम्मद मेव एडवोकेट, ऑफिस सेक्रेटरी असलम खान, सदस्य वासिम शेख, इदरीस मंसूरी, ज़ाकिर खान पठान, आरिफ खान, मुबारिक मेवाती सहित मेवाती समाज के सदर साबिर मेवाती, अलाबक्श, अब्दुल हमीद कुरैशी व आसिफ नीलगर उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

फसल खराबे का शीघ्र मुआयना करा काश्तकारों को राहत के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा

जयकारा-2025 : निःशुल्क गरबा वर्कशॉप 15 सितम्बर से

जिला कलक्टर 11 को सोमी की जगह अब पावली में करेंगे रात्रि चौपाल

 

ग्राहकों की सुविधा को सदैव प्राथमिकता दे: डाॅ. सेठिया

मेवाड़ का डांडिया महोत्सव 22 सितम्बर से भरत बाग में

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें