PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कपासन में होगी विश्व हिंदू परिषद की प्रांत आयाम बैठक - Chittorgarh News

कपासन में होगी विश्व हिंदू परिषद की प्रांत आयाम बैठक

SHARE:

कपासन, 11 सितम्बर। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत आयाम बैठक आगामी 13 और 14 सितम्बर को कपासन प्रखंड के सांवलिया रिसॉर्ट में आयोजित होगी। इस बैठक में चित्तौड़ प्रांत सहित क्षेत्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

बैठक की तैयारियों को लेकर गुरुवार सुबह विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक, जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया, जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा, जिला मंत्री चंद्रशेखर सोनी, बजरंग दल जिला संयोजक मनोज साहू तथा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जागेटिया ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

 

बैठक के लिए मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी दिलीप बारेगामा को तथा सह प्रबंधक की जिम्मेदारी रोहित सिंह राजपूत को सौंपी गई है।

 

इस अवसर पर विहिप संरक्षक लाला चाष्टा, प्रखंड मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा, नगर अध्यक्ष छोटू वैष्णव, संपत लोहार सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *