नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी का किया अभिनंदन 

SHARE:

चित्तौडगढ़। नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी का चित्तौड़गढ़ में पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्थानीय सर्किट हाउस में उपरना व पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी ने शहर में सौहार्द और सद्भाव स्थापित करने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जनता को अपराध मुक्त चित्तौड़ देने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने शहर से आए प्रतिनिधियों से कहा कि वो हमेशा उपलब्ध है परंतु सभी को सकारात्मक रूप से पुलिस का सहयोग करना होगा। कार्यक्रम के सूत्रधार भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ अर्जुन मूंदड़ा ने स्वागत उद्बबोधन देते हुए शहर में कानून व्यवस्था एवं पुलिस की प्राथमिकता पर प्रकाश डालकर सभी संगठनों द्वारा समय समय पर कानून व्यवस्था हेतु सहयोग हेतु कृत संकल्पता बताई। इस अवसर पर प्रदीप काबरा, राकेश मंत्री, अशोक कलन्त्री, वैभव मूंदड़ा, सुनील ढीलीवाल, अनंत समदानी, आबिद शेख, नदीम शेख, जुल्फिकार छीपा, फैजान छीपा, आवेश शेख, अरुण चैधरी, डाॅ गजेन्द्र जादोन, सुमित चोखड़ा, नरोत्तम सिंह राणावत, पीयूष अग्रवाल, प्रकाश मुरोठिया, गौरव जागेटिया, चंद्रशेखर, अखिलेश श्रीवास्तव, पंकज दशोरा, गोवर्धन आचार्य, दीपक वर्मा, पंकज सेन, ओम प्रकाश जोशी सहित अनेक प्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

विधायक ने किया आईसीयू का निरीक्षण खामियां मिलने पर पीएमओ को लगाई लताड़

धार्मिक स्थल, स्कूल और जिला पुस्तकालय के पास शराब ठेका खोलने पर जताई आपत्ति

31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

बाघों की सुरक्षा को नया बल: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में शिकार-रोधी कैम्प्स और निगरानी वाहनों का शुभारंभ

नगरी गांव के पास बेडच नदी में बहे दो युवकों के शव SDRF टीम ने किया बरामद

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का मेवाड़ यूनिवर्सिटी में औचक निरीक्षण शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की ली जानकारी

हज़रत दीवाना शाह र.अ. के 84वें तीन रोज़ा उर्स की तैयारियाँ ज़ोरों पर, व्यवस्थाओं हेतु कमेटियाँ गठित

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें