PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हज़रत दीवाना शाह र.अ. के 84वें तीन रोज़ा उर्स की तैयारियाँ ज़ोरों पर, व्यवस्थाओं हेतु कमेटियाँ गठित - Chittorgarh News

हज़रत दीवाना शाह र.अ. के 84वें तीन रोज़ा उर्स की तैयारियाँ ज़ोरों पर, व्यवस्थाओं हेतु कमेटियाँ गठित

SHARE:

84वां उर्स-ए-पाक हज़रत दीवाना शाह र.अ. की दरगाह पर सूफियाना रंग की तैयारियां ज़ोरों पर। 

कपासन, 28 जुलाई। (इलियास मोहम्मद) प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. का 84वां सालाना तीन रोज़ा उर्स 1 अगस्त से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस अवसर को लेकर दरगाह पर तैयारियां चरम पर हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर दिया गया है।

दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 3 अगस्त को जोहर की अज़ान से पूर्व कुल की फ़ातिहा के साथ सम्पन्न होगा।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए, मैला ग्राउंड, लंगर, आवास, महफ़िल, सफ़ाई, सिक्योरिटी, प्रचार-प्रसार, पानी, देग और अन्य ज़रूरी व्यवस्थाओं के लिए 15 से अधिक अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

हर टीम में स्थानीय समाजसेवकों, युवाओं और दरगाह से जुड़े जिम्मेदारों को शामिल किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यभार संभालेंगे। विशेष ध्यान स्वागत, सीसीटीवी कैमरा, मेटल डिटेक्टर और मेडिकल सहायता पर दिया जा रहा है ताकि आयोजन शांतिपूर्वक और भव्य तरीके से संपन्न हो।

यह खबरें भी पढ़ें….

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *