डाॅ. सेठिया बेस्ट चेयरमैन व वंदना एक्टिव वूमेन लीडर अवार्ड से सम्मानित

SHARE:

चित्तौडगढ़। (इलियास मोहम्मद) अरबन बैंक के राष्ट्रीय फेडरेशन नेफकब व एक्मे ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में पुणे के होटल में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष डाॅ आई एम सेठिया को बेस्ट चेयरमैन अवार्ड तथा प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी को बेस्ट वूमेन यंग लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय फेडरेशन अध्यक्ष लक्ष्मी दास, आरबीआई महाप्रबंधक हरी प्रसाद पटनायक, सौगाता चक्रवर्ती, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय के सचिव भगवान पाटिल, अंब्रेला संगठन के पद्मभूषण कोस्मोस बैंक चेयरमैन मिलिंद काले सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ के सानिध्य में साइबर सुरक्षा, डिजिटलाइजेशन, तकनीकी क्षेत्र में हो रहे नए नए अन्वेषण तथा डाटा सुरक्षा पर विशेष चर्चा कर अरबन बैंक अध्यक्ष डाॅ आई एम सेठिया ने भी साइबर सुरक्षा विषय पर पेनल स्पीकर के नाते बोलते हुए कहा कि जनविश्वास के मद्देनजर साइबर सुरक्षा और डाटा गोपनीयता को प्राथमिकता देना अरबन बैंको के लिए जरूरी है। सम्मेलन में देश भर से आए प्रतिनिधियों में चुनिंदा बैंक प्रतिनिधियों को अलग अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के फलस्वरूप स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित करने की कड़ी में डाॅ सेठिया को बेस्ट चेयरमैन सम्मान और प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी को यंग वूमेन लीडर सम्मान प्रदान किया गया। बैंक को मिले सम्मान पर शिव नारायण मांधना, दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, बाल किशन धूत, बाबर मल मीणा, हरीश आहूजा, राधेश्याम आहूजा, दीप्ति सेठिया, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया, कल्याणी दीक्षित व राजेश काबरा सहित प्रबंधन मंडल सदस्यो द्वारा राष्ट्रीय फेडरेशन व एकमे ग्रुप द्वारा बैंक को प्रदत्त सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर हर्ष व्यक्त किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

विधायक ने किया आईसीयू का निरीक्षण खामियां मिलने पर पीएमओ को लगाई लताड़

धार्मिक स्थल, स्कूल और जिला पुस्तकालय के पास शराब ठेका खोलने पर जताई आपत्ति

31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

बाघों की सुरक्षा को नया बल: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में शिकार-रोधी कैम्प्स और निगरानी वाहनों का शुभारंभ

 

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का मेवाड़ यूनिवर्सिटी में औचक निरीक्षण शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की ली जानकारी

नगरी गांव के पास बेडच नदी में बहे दो युवकों के शव SDRF टीम ने किया बरामद

बाघों की सुरक्षा को नया बल: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में शिकार-रोधी कैम्प्स और निगरानी वाहनों का शुभारंभ

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें