दुर्ग पर पर्यटकों की दिखी खासी रौनक
चित्तौड़गढ़। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही चित्तौड़गढ़ जिला भी अछूता नहीं रहा जहां पिछले तीन दिनों से हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिसके चलते विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दुर्ग सहित अन्य रमणीय स्थल पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। प्री मानसून की दस्तक से पिछले तीन दिनों में रिमझिम बारिश के कारण रविवार को दुर्ग पर देशी विदेशी सैलानियों की खासी रौनक देखने को मिली। वहीं अन्य रमणीय स्थलों पर हरियाली छा जाने से लोग उसका आनंद लेते नजर आए। आने वाले दिनों में बारिश के चलते बाँध तालाबों में पानी की आवक होने के साथ ही झरने पूरे वेग से बहने लगेंगे, ऐसे में पिकनिक स्थलों पर खासी भीड़ देखने को मिलेगी।

यह खबरें भी पढ़ें…
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित समर कैम्प का समापन
बेड़च नदी स्वच्छता जनअभियान के तहत बेड़च नदी व उसके घाटो की सफाई की
*अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित – Chittorgarh News*
अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित
जिले में नारकोटिक्स विभाग कर रहा किसानों को टारगेट : जाड़ावत
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






