PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दस फीट लम्बे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू - Chittorgarh News

दस फीट लम्बे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू

SHARE:

Rescue of ten feet long crocodile

चित्तौड़गढ़। गंगरार तहसील स्थित सेमलिया गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर एक खेत के पास ग्रामीणों ने 10 फीट लंबे मगरमच्छ को दिखा। इस विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सेमलिया गांव में एक खेत के पास मगरमच्छ दिखाई दिया जिसकी सूचना गांव में पहुंचते ही वहां भीड़ एकत्रित हो गई। मगरमच्छ का विशालकाय आकर देख ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग और वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी को दी गई। सूचना पर उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया के निर्देश पर निर्देश पर वन कर्मी एंव वन्य जीव प्रेमी पीयूष कांबले, रामकुमार साहू की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ पर काबू पाया। वन्य जीव विशेषज्ञ तिवारी ने बताया कि यह मगरमच्छ 10 फीट लंबा एवं लगभग 150 किलो वजन का होकर पूर्ण रूप से वयस्क मगरमच्छ है और सम्भवतः बेड़च नदी से रास्ता भटक कर गांव के नजदीक आ गया। रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को पुनः उसके नैसर्गिक आवास बस्सी डैम में छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग के नाथू सिंह, भगवान लाल गायरी, शंकर लाल जाट, शंभू लाल तेली आदि उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

प्री मानसून की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित समर कैम्प का समापन

बेड़च नदी स्वच्छता जनअभियान के तहत बेड़च नदी व उसके घाटो की सफाई की

*अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित – Chittorgarh News*

अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित

जिले में नारकोटिक्स विभाग कर रहा किसानों को टारगेट : जाड़ावत 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *