6.93 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार, बाईक जब्त

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बाईक सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 6.93 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिथाईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में रविवार को एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल थाने के पुलिस जाब्ता एएसआई जगदीशचन्द्र, कांस्टेबल राकेश कुमार, प्रेमाराम, टंवरसिंह, गजेन्द्र सिह, गोमाराम व चन्द्रशेखर के साथ रात्रीगश्त करते हुए ईडरा पुलिया की तरफ से मंगलवाड से उदयपुर एनएच 48 को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे पर इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास पहुचे। जहां एक स्पलैण्डर प्लस मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति बैठे हुऐ नजर आये जो पुलिस वाहन को देख उक्त मोटरसाईकिल को पुलिस को देखकर पुनः मुडाकर मोटरसाईकिल को नीचे गिराकर मंगलवाड की तरफ भागने लगे। जिनको घेरा देकर पकडा व पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से 6.93 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिथाईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन) मिली। उक्त एमडीएमए व बाईक को जब्त कर आरोपी राजमल पुत्र नारायणलाल खटीक उम्र 35 साल निवासी मंगलवाड पुलिस थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ़ व लक्ष्मणलाल पुत्र प्रेमचन्द गाडरी उम्र 30 साल निवासी पालोद पुलिस थाना डुगला जिला चितौडगढ को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
आरोपी राजमल पुत्र नारायणलाल खटीक के खिलाफ मंगलवाड़ थाने पर ही एनडीपीएस एक्ट में एक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं आरोपी लक्ष्मणलाल पुत्र प्रेमचन्द गाडरी के खिलाफ डूंगला थाने पर दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित समर कैम्प का समापन
बेड़च नदी स्वच्छता जनअभियान के तहत बेड़च नदी व उसके घाटो की सफाई की
*अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित – Chittorgarh News*
अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित
जिले में नारकोटिक्स विभाग कर रहा किसानों को टारगेट : जाड़ावत
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






