PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित - Chittorgarh News

अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित

SHARE:

अनियमितताओं के कारण बालाजी बीज भण्डार का अनुज्ञापत्र निलंबित
चित्तौड़गढ़। जिले में कृषि आदानों की गुणवत्ता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक निदेशक कृषि (विस्तार)  अंशु चौधरी, कृषि अधिकारी ज्योति प्रकाश सिरोया एवं गोपाललाल शर्मा द्वारा बालाजी बीज भण्डार का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय उप निदेशक उद्यान डॉ. शंकरलाल जाट एवं उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. प्रेमचंद वर्मा भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान फर्म के प्रतिनिधि द्वारा स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक प्रस्तुत नहीं की गई। फर्म मालिक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। मूल्य सूची फर्म परिसर में प्रदर्शित नहीं थी। वांछित अभिलेखों की अनुपलब्धता के कारण फर्म द्वारा अनुज्ञापत्र की शर्तों का उल्लंघन किया गया।
उपरोक्त अनियमितताओं के आधार पर कृषि अधिकारी की अनुशंसा पर फर्म का उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी अनुज्ञापत्र तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निलंबित किया गया है।
साथ ही फर्म को किसी भी प्रकार के कृषि आदानों (उर्वरक, बीज, कीटनाशक) के विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। फर्म को वर्तमान स्टॉक की जानकारी तत्काल कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *