अजयराज हत्याकांड के 3 आरोपी जैसलमेर से डिटेन,भागने का किया था प्रयास

SHARE:

चित्तौड़गढ। करीब एक सप्ताह पूर्व में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होटल में फायरिंग की घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे अन्य अभियुक्तों के साथ ही घटना के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।

 

कोतवाली थानांतर्गत सेमलपुरा चौराह के निकट गत 31 मई की रात्री को एक होटल में कुछ युवक बैठे हुए थे, उसी दौरान लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आये करीब दो दर्जन हमलावरों ने पुरानी रंजिश वश एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से हमलावर फरार चल रहे थे। इधर पुलिस की गठित 8 से 10 टीमें लगातार हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही थी, जिसके चलते तीन अभियुक्तों के जैसलमेर की एक होटल की सूचना मिलने पर पुलिस ने जैसलमेर पुलिस के सहयोग से होटल में दबिश देकर मौके से तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में चित्तौड़गढ लाया जा रहा था, उसी दौरान गंगरार के निकट आरोपियों ने लघुशंका का बहाना बनाकर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस द्वारा पीछा करने पर नालियों में गिरने पर तीनों घायल हो गये, जिन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद घटना स्थल की मौका तस्दिक कराई गई। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, वही अन्य अभियुक्तों की तलाश भी जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

ईदुल अजहा कल, ईद गह में तैयारियां पूर्ण, 8 बजे होगी नमाज़

शोभायात्रा का किया स्वागत, सर्वत्र समृद्धि की कामना

विश्व पर्यावरण दिवस- हिन्दुस्तान ज़िंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

*बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी – Chittorgarh News*

बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर

20 वां कल्याण महाकुंभ नया इतिहास रचेगा : कई आकर्षण भक्तों को करेंगे आकर्षित

चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें