PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर - Chittorgarh News

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर

SHARE:

Governor Haribhau Bagde on Chittorgarh tour on Saturday
चित्तौड़गढ़। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार, 7 जून को चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहेंगे।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने  बताया कि माननीय राज्यपाल शनिवार को प्रातः 10:15 बजे सिरोही से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:15 बजे चित्तौड़गढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 3:45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे शाम 5 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 5:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्यपाल रविवार, 8 जून को प्रातः 8:45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे तथा प्रातः 9 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे ।
माननीय राज्यपाल की यात्रा हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने एक आदेश जारी कर राज्यपाल महोदय की यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित संचालन हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेश के अनुसार सचिव यूआईटी कैलाश चंद्र गुर्जर को संपूर्ण यात्रा मार्ग व सर्किट हाउस हेतु, उपखंड मजिस्ट्रेट बीनू देवल को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम हेतु, उपखंड मजिस्ट्रेट गंगरार पंकज बडगूजर को पुलिस लाइन हेतु, तहसीलदार चित्तौड़गढ़ गजराज सिंह मीणा को सर्किट हाउस, ऑडिटोरियम व हेलिपैड के लिए एवं इसके अतिरिक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक को प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।
यह खबरें भी पढ़ें…

*बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी – Chittorgarh News*

बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी

श्री चैनामाता श्री कुशलामाता जन्मोत्सव समारोह में लखारा समाज भामाशाह व प्रतिभावान सम्मान समारोह सम्पन्न

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस- हिन्दुस्तान ज़िंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

ईदुल अजहा कल, ईद गह में तैयारियां पूर्ण, 8 बजे होगी नमाज़

शेख़ समाज का गठन, इरशाद शेख निर्विरोध सदर नियुक्त

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *