ईदुल अजहा कल, ईद गह में तैयारियां पूर्ण, 8 बजे होगी नमाज़

SHARE:

चित्तौड़गढ़। अंजुमन मिल्लते इस्लामियां संस्थान की कैबिनेट बैठक सदर मोहम्मद इकबाल गुलशन की सदारत में गुलशन वाटिका में आयोजित की गई। जिसमें आगामी ईदुल अजहा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अंजुमन प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि सदर इकबाल गुलशन ने कहा कि ईद उल-अजहा की नमाज गंभीरी नदी के तट ईदगाह में 7 जून शनिवार प्रातः 8 बजे शहर काजी अब्दुल मुस्तफा करीमी द्वारा अदा करवाई जाएगी, उससे पहले शहर काजी को जलसे के रूप में उनके निवास स्थान से ईदगाह पर लाया जाएगा व नमाज समाप्ति के बाद उन्हें घर छोड़ा जाएगा। सभी कैबिनेट के मेंबरों को अपनी-अपनी जवाबदारियां दी गई एवं कमेटी के सभी मेंबरों को समय से पूर्व पहुंचकर ईदगाह की व्यवस्थाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए। साथ ही सदर इकबाल गुलशन द्वारा मेंबरों के साथ ईदगाह स्थल पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया गया, बैठक का शुक्रिया सेक्रेटरी हाजी इरशाद अली द्वारा किया गया, बैठक में सरफरस्त नायब सदर जॉइंट सेक्रेटरी ऑफिस सेक्रेटरी, संगठन मंत्री कैबिनेट मेंबर, संस्थान के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे वह सभी ने अपनी अपनी बात रखी l

यह खबरें भी पढ़ें…

*महेश नवमी महोत्सव में पुरुष लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न – Chittorgarh News*

महेश नवमी महोत्सव में पुरुष लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

शेख़ समाज का गठन, इरशाद शेख निर्विरोध सदर नियुक्त

जिंक स्मेल्टर में मियावाकी मिनी फॉरेस्ट है पर्यावरण संरक्षण के लिए नया कदम

महेश नवमी के उपलक्ष्य में अंताक्षरी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

https://chittorgarhnews.in/archives/1359

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment