PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 20 वां कल्याण महाकुंभ नया इतिहास रचेगा : कई आकर्षण भक्तों को करेंगे आकर्षित - Chittorgarh News

20 वां कल्याण महाकुंभ नया इतिहास रचेगा : कई आकर्षण भक्तों को करेंगे आकर्षित

SHARE:

20th Kalyan Maha Kumbh will create new history: Many attractions will attract devotees,
11 जून को भव्य शोभायात्रा के साथ भव्य महाकुंभ का होगा शुभारंभ
निंबाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 20 वें कल्याण महाकुंभ को भव्यतम रूप देने के लिए वेदपीठ के पदाधिकारियों, न्यासियों, आचार्यों, बटुकों, वीर वीरांगनाओं, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता-बहनों एवं बड़ी संख्या में कल्याण भक्तों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। कल्याण नगरी का प्रत्येक वाशिंदा इस महाकुंभ को द्विगुणित करने के लिए पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ तत्परता से जुटा हुआ हैं। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वेदपीठ परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि महाकुंभ के प्रथम दिवस 11 जून को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ नव दिवसीय महाकुंभ प्रारंभ हो जाएगा। यह शोभायात्रा दशहरा मैदान स्थित ढाबेश्वर महादेव से प्रात: 7 बजे प्रारंभ होगी। जिसमें मुख्य आकर्षण मुंबई के प्रसिद्ध एएस ढोल, पुनेरी पाठक के कलाकारों का बैंड, मिशन सिंदूर, भारतीय सेना, राम दरबार, शिव बारात सहित कई सजीव झांकियां, हाथी, घोड़े, ऊंट, ऊंट गाड़िया, रतलाम के प्रसिद्ध 30 सदस्यों द्वारा रोप मलखम, जावरा बीवीएस ढोल, वीर एवं वीरांगना द्वारा शस्त्र प्रदर्शन 11 स्थानीय बैंड, 21 मालवीय ढोल, केसरियां बाना पहने बटुक, वीर-वीरांगनाएं, 51 अश्व, 31 ऊंट, 11 ऊंट गाड़िया, 2100 कलश धारण किए माता-बहनों के साथ ही 300 गांवों की प्रभात फेरियों के समागम सहित कई आकर्षण केन्द्र होंगे। शोभायात्रा का नगरवासी भी पग पग पर पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करने के साथ ही नगर भ्रमण पर निकले कल्याण नगरी के राजाधिराज ठाकुर श्री कल्लाजी के रथ की पूजा अर्चना कर स्वयं को धन्य करेंगे। शोभायात्रा का विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों द्वारा आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में कल्याण नगरी के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व मेवाड़, मालवा, हाड़ौती, मारवाड़, वागड़ सहित देश के कई क्षेत्रों से हजारों कल्याण भक्त शोभायात्रा में शामिल होकर नगर में अपार जन गंगा प्रवाहित होने का विलक्षण दृश्य प्रकट करेंगे।
सवा 11 करोड़ राम नाम मंत्र जाप, 2100 अखण्ड सुंदरकांड पाठ जारी
कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा से वेदपीठ के आचार्यों, बटुकों एवं कल्याण भक्तों द्वारा सवा ग्यारह करोड़ राम नाम के जाप किए जा रहे हैं। जिसके तहत अब तक लगभग सवा 7 करोड़ जाप किए जा चुके हैं। साथ ही 1771 अखण्ड सुन्दरकाण्ड के पाठ भी हो चुके है। 10 जून तक सवा 11 करोड़ राम नाम जाप एवं 2100 अखण्ड सुंदरकांड पाठ पूर्ण होंगे। वेदपीठ की ओर से भक्तों से आग्रह किया गया हैं कि इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री राम महायज्ञ की सफलता के लिए इस मंत्र का अधिकाधिक जाप कर महायज्ञ में सहभागी बने।
श्री रामचरित मानस पारायण जारी
20 वें कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में इस वर्ष आयोजित होने वाले अनुष्ठान में अब तक 127 यजमानों द्वारा श्री रामचरित मानस पारायण के लिए पंजीयन कराया जा चुका हैं। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि ध्यानकेन्द्र में वेदपीठ के बटुकों द्वारा यजमानों से पूजन कराने के साथ ही आयोजन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा पंजीयन भी करवाकर मानस पाठ किए जा रहे हैं।
गुरू ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आज से
सर्व-धर्म-समभाव की प्रतीक वेदपीठ पर 7 जून शनिवार से गुरू ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ प्रारंभ होगा, जो 9 जून को सुखमणी साहिब के पाठ के साथ शबद कीर्तन एवं अरदास करते हुए कणहा प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। वेदपीठ की ओर से ज्ञानियों एवं ग्रंथियों का स्वागत करने के साथ गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ अनवरत जारी रहेगा।
श्री राम कथा 11 जून से
वेदपीठ द्वारा आयोजित कल्याण महाकुंभ के दौरान पुराणों की आध्यात्मिक व्याख्या की श्रृंखला में इस वर्ष परम् पूज्य दीदी माँ मंदाकिनी श्री रामकिंकर जी रामायणम धाम आश्रम, अयोध्या के श्रीमुख से कल्याण नगरी में श्री राम कथा का रसामृत पाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह कथा 11 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा से 19 जून आषाढ़ कृष्णा अष्टमी तक अपराह्न 3 बजे से वेदपीठ परिसर में आयोजित होगी। इस कथा मण्डप को श्री राम धामतीर्थ का नाम दिया गया हैं। यज्ञ शाला को श्रीराम यज्ञशाला वहीं समूचे परिसर को सिद्धाश्रम तीर्थ निरूपित किया गया हैं।
10 को नवकार मंत्र का जाप व परंपरागत रात्रिजागरण
महाकुंभ के तहत 10 जून को सकल जैन समाज की ओर से वेदपीठ परिसर में सामूहिक नवकार मंत्र जाप के साथ ही कृष्णा शक्ति दल की माता-बहनों द्वारा परंपरागत रात्रिजागरण कर ठाकुरजी को महाकुंभ में समस्त देवों सहित कल्याण नगरी में ही विराजित रहने का आग्रह किया जाएगा।
विशाल आध्यात्मिक वाहन रैली 10 को
कल्याण महाकुंभ के कल्याणनगरी के सघन एवं आध्यात्मिक जन जागरण के वेदपीठ से जुड़े वीर बालक, कल्याण भक्तों एवं पदाधिकारियों द्वारा 10 जून को संध्या वेला में वेदपीठ परिसर से विशाल आध्यात्मिक वाहन रैली प्रारम्भ की जाएगी। जो ढोल नगाड़ों और डीजे साउंड के साथ नगर के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रमण कर नगरवासियों को नौ दिवसीय कल्याण महाकुम्भ में भागीदारी के लिये भाव भरा आमंत्रण देकर भक्तों को महाकुंभ में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया जाएगा।
देवालयों में दिया भाव भरा आमंत्रण
कल्याण महाकुंभ में समस्त देवों की भागीदारी की कामना के साथ वेदपीठ की ओर से शनिवार 07 जून को कल्याण नगरी के सभी 145 मंदिरों एवं देवालयों में अक्षत, पुष्प, सुपारी, ईत्र, नारियल अर्पित कर वीर-वीरांगनाओं द्वारा भाव भरा आमंत्रण दिया जाकर समस्त देवों एवं उनके पूजारियों को अनूठे कल्याण महाकुंभ में अमृत वर्षा कर भागीदारी निभाने का अनुनय आग्रह किया जाएगा।
सप्त दिवसीय 51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ 13 जून से
कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय 51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ आषाढ़ कृष्णा द्वितीया से अष्टमी यानि 13 से 19 जून तक प्रात: 7 बजे से वेदपीठ परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन पंजीयन की कार्रवाई की जा रही हैं। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक 1700 यजमानों का पंजीयन कराया जा चुका हैं।
प्राकट्योत्सव एवं दिव्य दर्शन 19 जून को
19 जून गुरुवार प्रात साढ़े 8 बजे श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति, प्रातः 9 बजे मातृपितृ पूजन, प्रात: सवा 11 बजे मंदिर पर ध्वजारोहण तथा दोपहर सवा 12 बजे भव्य शंखनाद के साथ ठाकुरजी के दिव्य दर्शन दोपहर 12.32 बजे होंगे। अपने प्रकार के इस भव्य आयोजन की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं मेवाड़, मालवा, वागड़, मारवाड़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से कल्याण भक्तों द्वारा कल्याण महाकुंभ में भागीदारी के लिए वेदपीठ को प्रतिदिन बड़ी संख्या में संदेश प्राप्त हो रहे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि आध्यात्मिक श्रृंखला के साथ साथ सामजिक परिवेश को दृढ़ता प्रदान करने के लिए मातृ पितृ पूजन का आयोजन वर्तमान परिपेक्ष में वेदपीठ का अनुकरणीय प्रयास है जिसके माध्यम से एकल परिवार के युग में सामूहिक परिवार की अवधारणा को बल मिल सकेगा। उन्होंने सभी समाजों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से विनम्र आग्रह किया हैं कि भौतिक युग में टूटते परिवारों को पुन: एकाकार करने के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप मातृ-पितृ पूजन की महत्ता को स्वीकार करते हुए अधिकाधिक संख्या में इस आयोजन में भागीदार बनकर देश एवं प्रदेश के साथ ही नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर अनुग्रहित करें।
नौ दिन भव्य भजन संध्या एवं कवि सम्मेलन
कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में वेदपीठ परिसर में स्थापित कथा मंडप में ठाकुर श्री की महाआरती के पश्चात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ ही शेष दिनों भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर

*बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी – Chittorgarh News*

बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी

श्री चैनामाता श्री कुशलामाता जन्मोत्सव समारोह में लखारा समाज भामाशाह व प्रतिभावान सम्मान समारोह सम्पन्न

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस- हिन्दुस्तान ज़िंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

ईदुल अजहा कल, ईद गह में तैयारियां पूर्ण, 8 बजे होगी नमाज़

शेख़ समाज का गठन, इरशाद शेख निर्विरोध सदर नियुक्त

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *