चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी पर भालू के विचरण से लोग आश्चर्य में

SHARE:

वन विभाग की टीम भालू को सर्च करने का कर रही ऑपरेशन

चित्तौड़गढ़। विश्व विख्यात चित्तौड़गढ दुर्ग की तलहटी में आज भालू देख कर लोग भौंचक्के रह गए। एक बार तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि यहां भालू भी आ सकता है। सवेरे दुर्ग पर वॉक करने आये लोगों की एकदम नजर पड़ने के साथ ही सुरक्षा गार्ड ने उसका विडियों बना लिया। जिसमें भालू सूरजपोल की ओर से दुर्ग पर चढाई करता नजर आ रहा था। इसके फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। वर्षों बाद चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में भालू दिखाई देना लोगों के लिए आश्चर्य की बात बना हुआ है, क्योंकि दूर-दूर तक इस क्षेत्र में कही भी भालू प्रजाति नही है, ऐसे में संभवतः भैसरोड़गढ के वन क्षेत्र में भटकते हुए इस ओर आने की संभावना जताई जा रही है।

दुर्ग पर तैनात सुरक्षा कार्मिक द्वारा बनाया गया यह वीडियो

सुरक्षा कर्मी द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। एक बार तो लोगों ने सोचा कि कहीं दूसरी जगह का यह वीडियो होगा, जहां पर भी दुर्ग की दीवार है और वहां का वीडियो चित्तौड़गढ़ का बताया जा रहा है। लेकिन जब दुर्ग के निवासियों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच तलाश की। सबसे पहले उन्होंने वही लोकेशन देखी जो वीडियो में दिख रही थी। ऐसे में यह तो स्पष्ट हो गया कि वीडियो उसी स्थान का है, जहां वीडियो में भालू गुजर रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम को भालू अब तक कही नजर नही आ रहा।

यह खबरें भी पढ़ें…

*हुंडई वेन्यू कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद – Chittorgarh News*

हुंडई वेन्यू कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद

*‘महिलाएं वृक्षों के लिए’ नामक वृक्षारोपण अभियान शुरुअभियान – Chittorgarh News*

‘महिलाएं वृक्षों के लिए’ नामक वृक्षारोपण अभियान शुरुअभियान 

*सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार

*45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक गिरफ़्तार 

 

*स्कोर्पियो से 4 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त – Chittorgarh News*

स्कोर्पियो से 4 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त

 

*10 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

10 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार

 

*राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि – Chittorgarh News*

राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment