25 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ था अवैध डोडा चुरा

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी से 4 क्विंटल से अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में बुधवार की रात्रि को थाना कपासन के जाप्ता उप निरीक्षक गोवर्धन सिंह, एएसआई शंकर लाल, कानि. महेन्द्र सिंह, किशन लाल, कुंज बिहारी, राजेश, सहदेव, बद्रीलाल, वेदप्रकाश व राजेश द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान गोरा जी का निम्बाहेड़ा एवं कैसर खेड़ी के बीच हाईवे पर चित्तौडगढ़ की तरफ से तेज गति से आती हुई एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाडी को रोकने के लिए बावर्दी हाथ का इशारा किया तो स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक ने गाड़ी को वापस चित्तौड़गढ़ की तरफ घूमाने के लिए फुटपाथ की तरफ तेज गति से ली। जिससे स्कॉर्पियो गाडी असंतुलित होकर पीछे की तरफ खाई में उतर गई स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा चालक एवं एक अन्य व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी से उतर कर खेतों की तरफ भाग गए, जिनका पुलिस जाप्ता ने काफी पीछा किया लेकिन उक्त दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर खेतों की तरफ भाग गए। मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो गाडी की तलाशी ली गई तो स्कॉर्पियो गाडी में कुल 25 कट्टे में 466 किलो 300 ग्रांम अवैध अफीम डोडाचूरा होना पाया गया।
उक्त डोडाचूरा व स्कॉर्पियो गाडी व कार की तलाशी में मिले दो मोबाईल फोन को जब्त किया गया। थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज किया गया।
उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, किशन लाल व कुंज बिहारी की विशेष भूमिका रही।
यह खबरें भी पढ़ें…
*हुंडई वेन्यू कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद – Chittorgarh News*
*राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि – Chittorgarh News*
*‘महिलाएं वृक्षों के लिए’ नामक वृक्षारोपण अभियान शुरुअभियान – Chittorgarh News*
*डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त, – Chittorgarh News*
डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त,
*सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






